फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Humidity adds to the discomfort; even light drizzle fails to bring relief.

Amethi News: उमस ने बढ़ाई मुश्किल, बूंदाबांदी भी नहीं दे सकी राहत

Sat, 27 Jun 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Humidity adds to the discomfort; even light drizzle fails to bring relief.
अमेठी सिटी। हल्की बूंदाबांदी के बाद वातावरण में बढ़ी नमी ने शुक्रवार को जिले में उमस और बढ़ा दी। बादलों की आवाजाही के बावजूद दोपहर में तेज धूप निकलने से चिपचिपी गर्मी बनी रही। इसका असर बाजार, खेती, पशुपालन और आम जनजीवन पर साफ दिखाई दिया। उमस के कारण लोग जरूरी काम निपटाकर जल्द घर लौटते रहे। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन



शुक्रवार सुबह गोसाईंगंज, दरखा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर तक तेज धूप निकलने से उमस और बढ़ गई। सड़कों पर निकलने वाले अधिकांश लोग छाता, गमछा और टोपी का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन



गौरीगंज निवासी शिवम तिवारी ने बताया कि थोड़ी दूर पैदल चलते ही पसीने से कपड़े भीग जा रहे हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चौक बाजार के कपड़ा व्यापारी संतोष कुमार ने कहा कि दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या कम रही, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। किराना व्यापारी लालचंद्र के अनुसार उमस के कारण बाजार दोपहर में लगभग सूना रहा और शाम ढलने के बाद ही खरीदार निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान रामसजीवन यादव ने बताया कि हल्की बारिश से धान की रोपाई के लिए पर्याप्त नमी नहीं मिल सकी है। अच्छी बारिश का इंतजार है। गृहिणी सुनीता मिश्रा ने कहा कि उमस के कारण घरों के भीतर भी राहत नहीं मिल रही है। बिजली कटौती होने पर परेशानी और बढ़ जाती है। पशुपालकों के अनुसार गर्मी के चलते मवेशी दिनभर छांव में रहे और उन्हें सामान्य दिनों की तुलना में अधिक पानी पिलाना पड़ा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed