{"_id":"6488ac25ef8c749a7709d958","slug":"human-rights-commission-strict-in-case-of-beating-for-not-removing-gumti-amethi-news-c-96-1-slko1003-490-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गुमटी न हटाने पर पिटाई के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गुमटी न हटाने पर पिटाई के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त
Tue, 13 Jun 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर(संवाद)। रामगंज थानाक्षेत्र में गुमटी न हटाने पर एक व्यक्ति की पिटाई कर शांतिभंग में चालान करने का मामला गरमा गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामले में पुलिस उपाधीक्षक अमेठी से रिपोर्ट तलब की है।
थानाक्षेत्र के अग्रेसर गांव निवासी राहुल गौतम सोनारी मार्ग स्थित गल्ला मंडी के सामने खाली पड़ी जमीन पर दुकान लगाकर जीविकोपार्जन करता था। पीड़ित राहुल ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति के इशारे पर बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के 26 अप्रैल को दुकान में तोड़फोड़ व रखा सामान फेंक दिया। जबरिया गुमटी हटा ले जाने को कहा।
आरोप है कि गुमटी न हटाने पर पुलिस ने गालीगलौज कर थाने ले जाकर पिटाई कर शांति भंग में एक तरफा चालान कर दिया। जिसकी शिकायत राहुल ने आलाधिकारियों से कर जांच की मांग की। कोई सुनवाई न होता देख पीड़ित ने मामले की शिकायत अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक अमेठी लल्लन सिंह ने मानवाधिकार आयोग में हुई शिकायत की पुष्टि करते हुए कहा की पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है । सभी बिंदुओं की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। (संवाद)