फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   How do you feel about getting gas connection

आपको कनेक्शन मिल रहा है, कैसा लग रहा है?

Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
How do you feel about getting gas connection
गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में उज्जवला गैस लाभार्थियों को कनेक्शन का दस्तावेज देतीं अमेठी विधायक गरिम - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। आज आपको बिना दौड़ भाग व परेशानी के गैस कनेक्शन मिल रहा है ...हां। कैसा लग रहा है ..बहुत अच्छा लग रहा है। इससे पहले आप खाना कैसे बनाती थीं ...लकड़ी से। लकड़ी कहां से आती थी ... जंगल से। यह सीधा संवाद बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में उज्जवला-2 योजना के गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में मौजूद वार्ड संख्या दो की लाभार्थी गीता देवी से किया तो वह भाव विभोर हो उठीं।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने गीता से पूछा, कितने लोग हैं आप के परिवार में तो गीता ने बताया कि पांच लोग। इस पर सीएम ने कहा तो अभी तक पांच लोगों का खाना आप अकेले लकड़ी से बनाती थीं। गीता ने हां कहते हुए खुशी जतायी कि गैस कनेक्शन मिल जाने के बाद अब लकड़ी के धुएं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब धुआं भी नहीं होगा। लकड़ी पर भोजन बनाने से इसका काफी बुरा असर आंखों पर भी पड़ता है। इससे बचाने के लिए ही आपके परिवार को प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के माध्यम से फ्री गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है। आपको बहुत बधाई व शुभकामना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से सीधे बात करने वाली गीता ने कहा कि उसने सपने में भी नहीं सोचा कि वह भी कभी सूबे के मुखिया से बात कर पाएगी। गीता ने कहा कि सीएम से बात कर अच्छा लग रहा है। उसका साहस बढ़ गया है। बताया कि वह पात्र गृहस्थी की कार्ड धारक है और उसे प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का भी लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 20 को मिला निशुल्क कनेक्शन
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2016 को बलिया में किया था। योजना के पहले चरण में जिले में 1,32,404 लोगों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। फेज दो का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। एनआईसी में मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन पूरा होने के बाद अमेठी विधायक गरिमा सिंह ने चिन्हित लाभार्थी डबली तिवारी, नीलम सरोज, कमला, इमामन, राजकुमारी, प्रभावती, शांति, हदीशुल निशा, सीमा मिश्र, निशा तिवारी, सुशीला, खुशी, मीना, गायत्री, राजलली, गीता, शिवदुलारी, नहीर देवी व माधुरी को गैस सिलेंडर, चूल्हा व दस्तावेज दिए। वितरण समारोह के बाद गरिमा सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। डीएसओ संजय कुमार ने बताया कि उज्लवला फेज दो में अब तक जिले में 2,278 लाभार्थी चिन्हित किए गए हैं। सभी को जल्द गैस कनेक्शन मिल जाएगा। इस मौके पर डीएम अरुण कुमार, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एडीएम सुशील प्रताप सिंह व भाजपा नेता विजय किशोर समेत सभी गैस एजेंसी के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed