{"_id":"68599d0b1f120777ed0863f7","slug":"hotel-sankalp-which-was-operating-without-registration-was-sealed-amethi-news-c-96-1-ame1002-143140-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिना पंजीकरण संचालित होटल संकल्प को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिना पंजीकरण संचालित होटल संकल्प को किया सील
Mon, 23 Jun 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज बाईपास पर पोस्टमार्टम हाउस के पास संचालित होटल संकल्प को सोमवार को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया। होटल का संचालन बिना पंजीकरण के किया जा रहा था। इसके अलावा गंभीर मामले में नामजद कुछ लोगों के यहां रुकने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी थी।
होटल का संचालन गौरीगंज के रघुपुर वार्ड निवासी कृष्णानंद पांडेय कर रहे थे। बीते दिनों जांच के दौरान सामने आया कि न तो होटल का पंजीकरण था, न ही ठहरने वाले ग्राहकों का रजिस्टर या पहचान पत्र से संबंधित कोई रिकॉर्ड उपलब्ध था। चार जून को बाल कल्याण अधिकारी और एंटी रोमियो प्रभारी शिवाश्रय राम की टीम ने होटल में छापा मारा। जांच में दो कमरों में चार युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में ठहरे पाए गए। होटल संचालक कोई वैध दस्तावेज या आगंतुकों की जानकारी नहीं दे सका।
प्रशासन ने होटल संचालक को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया था, लेकिन समय सीमा के अंदर जवाब नहीं मिलने पर सोमवार को एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ अखिलेश वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुनील सरोज और कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडेय की टीम मौके पर पहुंची और होटल को सील कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम गौरीगंज प्रीति तिवारी ने बताया कि होटल संचालक को अभिलेखों के साथ तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। निर्धारित समय तक कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिस कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए होटल को सील किया गया है। मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।