फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   hospital

जिला अस्पताल में लगेगा एक और ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 03 May 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
hospital
अमेठी। कोविड-19 महामारी से जूझ रहे जिले के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए राजेश मसाला कंपनी के मालिक व भाजपा नेता राजेश अग्रहरि की ओर से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। यह प्लांट एक हफ्ते में शुरू करने के लिए कंपनी की ओर से निर्माता कंपनी के खाते में 50 लाख रुपये भेजे दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में सामुदायिक संक्रमण के साथ ही मरीजों में ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौतों का आंकड़ा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। बढ़ते संक्रमण के बीच संक्रमितों को ऑक्सीजन की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। भीषण महामारी में जिले के मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से नहीं जूझना पड़े इसके लिए भाजपा नेता राजेश अग्रहरि ने जिला अस्पताल मेें ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है। कवायद सफल हो सके इसके लिए राजेश मसाला कंपनी की ओर से प्लांट लगाने वाली मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी के अकाउंट में 50 लाख रुपये अंतरित कर दिए गए हैं। राजेश अग्रहरि ने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। राजेश अग्रहरि ने बताया कि उन्होंने प्लांट स्थापना का निर्णय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निर्देश पर लिया है। प्लांट स्थापित होने के बाद प्रतिदिन 100 से 110 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन के साथ ही रिफिलिंग का कार्य होगा।
विज्ञापन

एसीसी पहले कर चुकी घोषणा
जिला अस्पताल में ही एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की घोषणा पिछले हफ्ते एसीसी सीमेंट फैक्टरी की ओर से की गई थी। इस संबंध में कंपनी का पत्र सीएमओ को दिया जा चुका है। सीएमओ को दिए गए पत्र में कहा गया था कि कंपनी की ओर से लगाया जाने वाला प्लांट प्रतिदिन 200 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन व रिफिल करेगा। हालांकि अभी तक प्लांट की स्थापना का कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed