फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   honored women

Amethi News: महिलाओं को किया सम्मानित

Fri, 30 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 30 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
honored women
सिंहपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत- ब्लॉक कार्याल
अमेठी सिटी। महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय संग सभी ब्लॉकों में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महिला स्वावलंबन की झलक दिखी।
विज्ञापन





गौरीगंज ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समकक्ष खड़ी हैं। कार्यक्रम में समूह की मदद से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव और डीसी एनआरएलएम प्रवीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




संग्रामपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 11 कैडर व सदस्यों के साथ दो महिला मनरेगा श्रमिकों को भी सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। भादर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुमन देवी, अनसुइया आदि मौजूद रहीं। भेटुआ ब्लॉक सभागार में सुमन, रेनू, नीतू, किरन, दीपा आदि को लखपति दीदी का प्रमाणपत्र दिया गया। सिंहपुर विकास खंड सभागार में समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कमलेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे। मुसाफिरखाना ब्लॉक सभागार में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में एडीओ पंचायत साधूशरण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed