फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Honorarium increased for 3,891 cooks.

Amethi News: 3891 रसोइयों का बढ़ा मानदेय

Mon, 24 Aug 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 24 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Honorarium increased for 3,891 cooks.
जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में सम्मान समारोह में रसोइयों के साथ मौजूद विधायक राकेश प्रता
अमेठी सिटी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में रविवार को रसोइयों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के 1651 स्कूलों में तैनात 3891 रसोइयों को बढ़े मानदेय और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


रसोइयों का मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की घोषणा की गई है। इसके साथ दो लाख रुपये का बीमा और स्वयं व आश्रितों के उपचार के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का एलान किया गया। सालाना वस्त्र के लिए मिलने वाली राशि भी 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर समेत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया। गौरीगंज के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक राकेश प्रताप सिंह, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू और डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े मानदेय का सांकेतिक चेक और साड़ी देकर सम्मानित किया। जमित्रा, सुमन, शांती, रमेश कुमार, सीता, कांती देवी, मंजू, मधु, जयकला, प्रभादेवी, गीता और सीतापती समेत रसोइयों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुविधाओं की दी जानकारी
तिलोई। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख अर्चना कृष्ण कुमार सिंह, बीडीओ राजकुमार शर्मा, ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, बीडीओ पूजा सिंह, शोभनाथ और सतीश सिंह ने रसोइयों को सम्मानित किया। उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।


दिए चिकित्सा कार्ड और चेक
अमेठी/जगदीशपुर। बीआरसी स्थित प्रशिक्षण सभागार में ब्लॉक प्रमुख मंजू मौर्या ने निर्मला देवी, शकुंतला देवी, ऊषा देवी, नीलम देवी और ऊषा मिश्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड और बढ़े मानदेय का सांकेतिक चेक भी दिया गया। जगदीशपुर बीआरसी में विधायक सुरेश पासी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें करीब 150 रसोइयों और शिक्षकों ने भाग लिया। बीईओ रामललित और जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता प्रवीण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed