{"_id":"649f217bc9e4bbffe005f094","slug":"holidays-over-inter-college-will-open-from-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-1159-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे इंटर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे इंटर कॉलेज
Sat, 01 Jul 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित 240 इंटर कॉलेज शनिवार से खुल जाएंगे। कॉलेज 41 दिन से ग्रीष्म कालीन अवकाश के चलते बंद चल रहे थे। शुक्रवार को स्कूलों में साफ-सफाई के साथ अन्य तैयारियां पूरी की गईं तो अफसरों ने भी भ्रमण कर बेहतर तरीके से शिक्षण कार्य संपादित करने के तैयारियों की समीक्षा की। जिले में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 32 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त व 180 वित्त विहीन इंटर कॉलेज संचालित किए जाते हैं।
शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से 20 मई तक शिक्षण कार्य करने के बाद 30 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश के तहत बंद हो गए थे। शनिवार से इंटर कॉलेजों में कक्षा संचालन शुरू होगा। समय सारिणी व शैक्षिक कैलेंडर तैयार करते हुए स्कूल को साफ-सुथरा किया जा रहा है। इसी क्रम में कॉलेजों में बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य हो सके इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसर भी शुक्रवार को स्कूलों का निरीक्षण करते हुए प्रधानाचार्यों के साथ बैठक तैयारियों को समीक्षा करते हुए निर्देश देने में जुटे रहे।
शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पूरा करना होगा कोर्स
एएओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार माहवार विभाजित कोर्स को समय से पूरा कराते हुए रिवीजन कराने तथा बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयारी कराने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी गई। कॉलेजों में पंजीकृत शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को प्रतिभावान बनाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई
सभी इंटर कॉलेजों में शनिवार से शिक्षण कार्य शुरू होगा। स्कूल में तैनात शिक्षकों को 7.20 से 1.30 बजे तक मौजूद रहना होगा तो विद्यार्थी 7.30 से 12.30 बजे तक मौजूद रहकर पढ़ाई करेंगे। सभी प्रधानाचार्यों को बेहतर तरीके से शैक्षिक कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
संगीता सिंह - प्रभारी डीआईओएस