फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   holi will be celebrate tommorrow in amethi, preparations complete

आज 1,739 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Sat, 27 Mar 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
holi will be celebrate tommorrow in amethi, preparations complete
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में आज 1739 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होली त्यौहार को लेकर शनिवार देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ जमा रही। लोगों ने खानपान के साथ ही होली के लिए रंग, गुलाल, पिचकारी आदि सामानों की खरीदारी की। जिला व पुलिस प्रशासन भी होली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार रंगों के पर्व होली से एक दिन पूर्व आज शाम को गौरीगंज में 115, मुंशीगंज में 82, जामो में 102, अमेठी में 140, पीपरपुर में 72, रामगंज में 52, संग्रामपुर में 125, मुसाफिरखाना में 193, जगदीशपुर में 137, बाजार शुकुल में 159, कमरौली में 65, मोहनगंज में 145, शिवरतनगंज में 187, फुरसतगंज में 81 व जायस में 84 समेत जिले में 1,739 स्थानों पर होलिका दहन होगी।
विज्ञापन

गौरीगंज, जामो, जगदीशपुर, कमरौली व शिवरतनगंज थानाक्षेत्र में एक-एक तो जायस में दो स्थानों पर होली का जुलूस निकलेगा। होली की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम लोगों ने बाजारों में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों से लेकर बड़ों तक ने गुलाल, अबीर, पिचकारी, तरह-तरह के मास्क और रंगों समेत अन्य सामानों की खरीदारी की। वहीं महिलाआें ने भी खोया, गुझिया समेत तरह-तरह के पकवानों के लिए सामान खरीदा। शहर से लेकर गांव तक होलिका दहन के लिए लकड़ियों के ढेर लगे हैं। रविवार देर शाम शुभ मुहूर्त पर लोग होलिका जलाकर पर्व की शुरुआत करेंगे।
184 संवेदनशील स्थानों कड़ी निगरानी
होली पर्व पर पुलिस विभाग ने 184 संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया है। पर्व पर कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों को मिलाकर 100 दरोगा, 210 मुख्य आरक्षी, 387 आरक्षी व 182 होमगार्ड की तैनाती की गई है।
इसके अतिरिक्त संवेदनशील थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। गौरीगंज में आधा सेक्शन, अमेठी में एक प्लाटून, जगदीशपुर में तीन सेक्शन, जायस में डेढ़ सेक्शन व शिवरतनगंज में ढाई सेक्शन पीएसी लगाई जाएगी।
पीएसी व सिविल पुलिस बल मुस्तैद
होली पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। प्रशासन की ओर से जिले को चार जोन व 13 सेक्टर में विभाजित किया गया है। डीएम अरुण कुमार ने सभी एसडीएम को जोन प्रभारी नामित किया है।
तहसीलदार व नायब तहसीलदार को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के साथ ही हल्का लेखपालों को अपने क्षेत्र में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने सभी सीओ को पुलिस जोन प्रभारी नामित करते हुए एसडीएम के साथ तो थाना प्रभारियों को भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि थानावार पीएसी व सिविल पुलिस बल पर्याप्त संख्या में आवंटित किया गया है।
हर्बल रंगों से खेलें होली
रंगों के पर्व पर हर्बल रंग का प्रयोग करें। पेंट, वर्निश, बैट्री व केमिकल युक्त रंग का प्रयोग न करें। चेहरे पर रंग बिलकुल न लगने दें। आंख, नाक और कान से रंगों को दूर रखें। आंख में रंग पड़ने की दशा में तत्काल साफ पानी से धुलें और चिकित्सक से संपर्क करें।
खुले खाद्य पदार्थ के साथ नशे का सेवन न करें। सर्दी, जुखाम व बुखार से पीड़ित लोग रंग या पानी से भी होली न खेलें। किसी भी अप्रिय स्थित में तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं। - डॉ. एके अजीजी, अधीक्षक जिला अस्पताल
स्थिर योग नक्षत्र में जलेगी होलिका
पंडित राजाराम शास्त्री ने बताया कि हिरण्य कश्यप की बहन होलिका को वरदान था कि वह जिसे भी अपनी गोद में लेकर योग मुद्रा में बैठ जाएगी वह जल जाएगा। हिरण्य कश्यप के कहने पर उसने प्रहलाद के साथ यही दांव चला।
हालांकि प्रहलाद के तप से होलिका स्वयं जल गई। तब से फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को स्थिर वृद्धि योग नक्षत्र में होलिका दहन किया जाता है। इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रविवार देर शाम 6.05 बजे से रात्रि 10.15 बजे तक है।
अस्पतालों में आरक्षित हुआ वार्ड
होली पर आपातकाल स्थिति को लेकर अस्पतालों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि संयुक्त जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी सेंटरों पर एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। होली के दिन इमरजेंसी की स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी अस्पतालों को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध करा दी गई है। जिला अस्पताल में डॉ. एसएन कुरैशी व डॉ. लईकुज्जमा नियमित तो फीजिशियन डॉ. शुभम पांडेय, नेत्र सर्जन डॉ. संजीव सिंह व आर्थो सर्जन डॉ. हनुमान प्रसाद को रिजर्व में रखते हुए सभी चिकित्सकों को ऑनकॉल रहने का निर्देश दिया गया है।
मिल जुल कर मनाएं होली: डीएम
जिलेवासियों को होली पर्व की बधाई। रंगों के इस पर्व को मिल जुल कर मनाएं। त्यौहार के दिन कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे हमारी एकता खंडित हो और कानून व्यवस्था प्रभावित हो। - अरुण कुमार, डीएम

नशे से रहें दूर : एसपी
जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी अपील है कि त्यौहार के दिन हुड़दंग बिल्कुल न करें। नशे का सेवन नहीं करें। कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने दें। मुश्किल स्थिति में पुलिस का सहयोग लें। - दिनेश सिंह, एसपी
इमरजेंसी फोन नंबर
पद - मोबाइल नंबर
डीएम - 9454418891
एसपी - 9454400427
सीएमओ - 9454455216
एसई विद्युत - 8004915109
एक्सईएन जल निगम - 9473942559
फायर सर्विस - 9454418738
एंबुलेंस सेवा - 108
पुलिस इमरजेंसी सेवा - 112
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed