फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Hinabano and Rohit won the race

Amethi News: दौड़ में हिनाबानो व रोहित ने मारी बाजी

Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hinabano and Rohit won the race
मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय राजकीय पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय 39वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर प्राचार्य को सलामी दी।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के प्रथम दिन 400 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेपण, भाला फेंक, लंबी कूद आदि खेलों का आयोजन हुआ। छात्रा वर्ग में 400 मीटर दौड़ में हिना बानो प्रथम, अंजलि द्वितीय व शचिता यादव तृतीय, गोला प्रक्षेपण में शिवानी यादव प्रथम, ममता शर्मा द्वितीय व नैंसी द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में ममता शर्मा प्रथम, नाजनी द्वितीय व प्रिया तृतीय, लंबी कूद में संध्या साहू प्रथम, अंजलि द्वितीय व मधु मौर्या तृतीय, ऊंची कूद में नाजनी प्रथम, स्वर्णलता द्वितीय व ममता शर्मा तृतीय रही।
विज्ञापन



इसी क्रम में छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रोहित चौहान प्रथम, रिंकू द्वितीय व उत्तम यादव तृतीय, गोला प्रक्षेपण में वीर विक्रम सिंह प्रथम, आदित्य शुक्ल द्वितीय व शिवम यादव तृतीय, चक्र प्रक्षेपण में हेमंत सिंह प्रथम, आमिर खान द्वितीय व रूप नारायण उपाध्याय तृतीय, भाला फेंक में उदय भान प्रथम, शिवम यादव द्वितीय व आमिर खान तृतीय और लंबी कूद में रोहित चौहान प्रथम, रूप नारायण उपाध्याय द्वितीय व रिंकू तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मो. आरिफ और कीर्ति पाल सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एसके निगम ने बताया कि यह प्रतियोगिता शुक्रवार शाम चार बजे तक चलेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वर्षा रानी ने किया। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed