फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   high-speed vehicle hit bike In Amethi young man died and two people were seriously injured

UP News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; भाभी-भतीजी गंभीर रूप से घायल

Sat, 30 Nov 2024 05:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 05:39 PM IST
सार

अमेठी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि भाभी-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

विज्ञापन
high-speed vehicle hit bike In Amethi young man died and two people were seriously injured
दिनेश की फाइल फोटो, अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में भाई की ससुराल से भाभी व भतीजी संग कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे युवक की बाइक में शुक्रवार देर रात जामो इलाके में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी व भतीजी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोहनगंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर मजरे ढोढनपुर निवासी दिनेश (30) शुक्रवार को अपनी भाभी रेनू (35) व भतीजी विद्या (7) के साथ बाइक से जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव भाभी के मायके में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए रेफर

जामो थाना क्षेत्र में गांधीनगर मार्ग पर मवई गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार तीनों लोगों को ग्रामीणों ने सीएचसी जामो पहुंचाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेनू व विद्या को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

मौत की सूचना से पिता बदहवास

मृतक के भाई रामसुमेर पत्नी, बेटी व भाई के लौटने की राह देख रहे थे। इसी बीच फोन से सूचना मिली कि हादसा हो गया। हादसे में भाई की मौत व पत्नी और बेटी के घायल होने की सूचना मिलते हुए वे चीख कर रोने लगे। आवाज सुनकर परिजन व आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए। हादसे की सूचना से सभी शोकाकुल हो गए। पिता गयादीन बदहवास हो गए। भाई रामसुंदर व अन्य परिजन भी बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed