फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   High alert in the district regarding Yas storm

यास तूफान को लेकर जिले में हाई अलर्ट

Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
High alert in the district regarding Yas storm
गौरीगंज (अमेठी)। बंगाल की खाड़ी से उठे यास तूफान को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीएम ने विशेषकर वन, विद्युत व स्वास्थ्य विभाग को मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की अपनी इकाईयों को सतर्क रहने को कहा है। एसडीएम व सीओ को भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखते हुए किसी भी अनहोनी पर तत्काल कार्रवाई कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

यास तूफान को लेकर शासन की ओर से यूपी के 27 जिलों में इसका असर होने की जारी की गई सूची में अमेठी का भी नाम शामिल है। डीएम अरुण कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले के कई विभागों को अलर्ट कर दिया है। डीएम ने तेज तूफान आने पर बड़ी संख्या में पेड़ व बिजली के खंभे धराशाई होने के साथ ही कच्चे मकान, छप्पर आदि के नुकसान होने पर तत्काल राहत पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन

इन विभागाध्यक्षों को मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की अपनी सभी इकाईयों को सक्रिय करते हुए अगले तीन दिन तक क्षेत्र में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। कहा है यदि सड़क पर पेड़ व बिजली के खंभे गिरते हैं तो उसे तत्काल हटाकर यातायात बहाल कराने के साथ ही किसी के भी उसकी चपेट में आने पर उसे तत्काल उपचार के अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया है। सीएमओ को भी सभी अस्पतालों पर पर्याप्त चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। सभी एसडीएम व सीओ को पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है। डीएम ने बताया कि वैसे तो जिले में तूफान की इतनी तीव्रता की सूचना नहीं है। फिर भी हम पूरी तरह से सजह रहते हुए नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन सभी स्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed