फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Heavy rain brings smiles on the faces of farmers

Amethi News: झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे

Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 20 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brings smiles on the faces of farmers
अमेठी सिटी। जिले में भीषण गर्मी व उमस के बाद बृहस्पतिवार शाम झमाझम बारिश हुई। शाम साढ़े सात से रात नौ बजे तक तेज बारिश हुई। बारिश से ज्यादातर फसलों को फायदा हुआ है। सिंचाई के लिए परेशान किसानों के बारिश होने से चेहरे खिल उठे। खेत पानी से लबालब भर गए हैं। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली।
विज्ञापन



जिले में दोपहर में तेज धूप ने लोगों को झुलसाया तो शाम में घने बादल छा गए। सबसे पहले जिले के ब्लाॅक शाहगढ़, जगदीशपुर, कमरौली व जामों में बारिश हुई। जिससे किसानों की फसलों को संजीवनी मिल गई तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। जिला मुख्यालय गौरीगंज में शाम सात बजे के बाद बारिश शुरू हुई तो दो घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक एएन मिश्र के अनुसार प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। आगामी 24 घंटे में हल्के मध्यम बादल छाए रहने संग बारिश होने की संभावना है। पूर्वा हवा भी सामान्य गति से चलने की उम्मीद है। बारिश से धान, सब्जी, आम, जामुन आदि को फायदा हुआ है। जबकि खेतों में तैयार उड़द्, मूंग आदि की फसलों को नुकसान हो सकता है। फिलहाल बारिश के बाद लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन











किसानों ने बारिश को बताया लाभकारी

शाहगढ़ (अमेठी)। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से गर्मी से जहां निजात मिली, वहीं दूसरी ओर धान की नर्सरी को संजीवनी मिल गई। नरसिंहभानपुर गांव के किसान धान की रोपाई चालू कर दिए। किसान भागवत प्रसाद ने कहा कि बारिश से फसल को फायदा मिला। किसान गजाधर, राम लाल फौजी, राजू शुक्ला, गनपत सहाय शुक्ल ने बारिश को लाभकारी बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed