फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Heart patients started getting Ayushman card facility

Amethi News: हृदय रोगियों को मिलने लगी आयुष्मान कार्ड की सुविधा

Sun, 10 Nov 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 10 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Heart patients started getting Ayushman card facility
अमेठी सिटी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में हृदय रोगियों को आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन




मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग सात मई को शुरु हुआ था। इसके पूर्व अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित ओपीडी चलती थी। अस्पताल में कैथ लैब की स्थापना होने के बाद हृदय रोगियों के लिए वरदान साबित हुई है। विभाग के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सत्येंद्र तिवारी, डॉ. दीपक कुमार सहित अन्य चिकित्सकों की मौजूदगी में हृदय रोगी अमरजीत की एंजियोप्लास्टी (स्टंट डाल कर ब्लॉकेज ठीक करने की विधि) के माध्यम से सफल ऑपरेशन किया गया है।
विज्ञापन



औसतन प्रतिदिन विशेषज्ञों की करीब 70 ओपीडी तो सामान्य दिन में 20 से 25 मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल में अब तक करीब 150-175 हृदय रोगी मरीजों की सर्जरी हो चुकी है। अस्पताल प्रबंधन के प्रयास से हृदय रोग से संबंधित मरीजों के इलाज को लेकर आयुष्मान कार्ड की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब तक करीब सौ से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। डॉ. सतेंद्र तिवारी ने बताया कि आयुष्मान कार्डधारक हृदय रोगी मरीजों को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि मरीजों को इलाज में कोई समस्या न आए, इसके लिए प्रयास कर हृदय रोग विभाग में भी आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा शुरू करा दी गई है। बहुत से मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। बताया कि कैंसर विभाग में भी मरीजों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिले, इसके लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही आदेश मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed