फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Health Wellness Center Care Unit will open in Gauriganj and Jais

Amethi News: गौरीगंज व जायस में खुलेगा हेल्थ वेलनेस सेंटर केयर यूनिट

Tue, 06 Feb 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Health Wellness Center Care Unit will open in Gauriganj and Jais
अमेठी। सरकार ने बजट में हेल्थ वेलनेस सेंटर केयर यूनिट को हरी झंडी दी है। जिले में गौरीगंज और जायस में हेल्थ वेलनेस सेंटर यूनिट शहरी इलाकों में खोलने की तैयारी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान तैयार किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में हेल्थ वेलनेस सेंटर केयर यूनिट का प्रस्ताव दिया है। जिले के ग्रामीण इलाकों में पहले से ही 203 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। अभी तक शहरी इलाकों में इसकी व्यवस्था नहीं थी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि गौरीगंज व जायस में हेल्थ वेलनेस सेंटर केयर यूनिट की स्थापना की जानी है। इसको लेकर तैयारी चल रही है। यूनिट बन जाने के बाद 14 तरह की जांचों की सुविधा मिलेगी। साथ ही यहां पर कम्युनिटी हेल्थ अफसर की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना की भी व्यवस्था की जा रही है। साथ ही आठ सीएचसी पर अलग से लैब का निर्माण कराया जा रहा है। इससे यहां पर जांच आदि की सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर किसी को मिलेगा लाभ
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा वाजपेई का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार ने बजट में काफी सुविधाएं दी हैं। इसका हर किसी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed