{"_id":"5e7113c08ebc3ea829107abb","slug":"health-team-alert-at-border-amethi-news-lko514047218","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमाओं पर सक्रिय हुई स्वास्थ्य विभाग की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमाओं पर सक्रिय हुई स्वास्थ्य विभाग की टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेटुआ (अमेठी)। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिले की सीमा पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमें आने जाने वाले वाहन व उस पर मौजूद लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही उन्हें सीमा में घुसने दे रही हैं।
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में स्वच्छता व सजगता की विशेष भूमिका के चलते स्वास्थ्य विभाग लोगों को सजग करने में लगा है। मंगलवार सुबह स्थानीय ब्लॉक के परतोष स्थित जनपद की सीमा पर इलाकाई पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम जाने वाले वाहनों को रोककर चालक समेत वाहन पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग कर रही है।
टीम दूसरे जनपदों व प्रांतों के पंजीकृत वाहनों की विशेष रूप से निगरानी रख रही है। इस दौरान टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी वाहन पर सवार लोगों का नाम, उम्र, लिंग, पता, रोग के लक्षण की जांच, बुखार की माप, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर समेत चालक का नाम व मोबाइल नंबर नोट कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि लोगों की स्क्रीनिंग में बुखार आदि के लक्षण की जांच की जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी उन्हें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, किसी से हाथ न मिलाने, संभावित व्यक्ति से एक मीटर की दूरी बनाए रखने आदि का सुझाव दे रहे हैं।