{"_id":"5e6e5d148ebc3ea4f2498fae","slug":"health-fair-held-at-30-phc-amethi-news-lko513663377","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 पीएचसी पर लगा स्वास्थ्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 पीएचसी पर लगा स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से रविवार को जिले के 30 पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच करते हुए दवा वितरित की तो स्टालों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया।
आमजनों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने, रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए रोग को प्रारंभिक स्तर पर चिह्नित कर बेहतर इलाज करने के लिए रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सीएम जन आरोग्य मेला के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करते हुए दवा व जांच का समुचित प्रबंध किया।
मेेले में मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को चिह्नित करते हुए उनकी स्क्रीनिंग व यथोचित स्तर पर संदर्भन एवं फॉलोअप कर परामर्श, टीकाकरण, जांच व दवा देने के साथ गर्भावस्था व प्रसव कालीन सावधानी तथा तंबाकू सेवन रोकने के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त मेले में आए लोगों को चिकित्सकों ने कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव की जानकारी देते हुए साबुन से हाथ साफ करने, लोगों से हाथ नहीं मिलाने व बचाव से जुड़ी अन्य जानकारियां दीं। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चिह्नित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाकर उन्हें दिया गया।