फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Health department camps in 13 dengue affected villages

डेंगू प्रभावित 13 गांवों में स्वास्थ्य विभाग का डेरा

Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Health department camps in 13 dengue affected villages
06 : गौरीगंज : जगदीशपुर के पालपुर गांव में बुखार पीड़ित का सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। बुखार के मरीजों की अधिकता व डेंगू की संभावना वाले 13 गांवों में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व कर्मियों ने डेरा डाल दिया। गांव में बुखार पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर मौके पर ही उनकी जांच, दवा वितरण व दवाओं का छिड़काव आदि का काम दिन भर चला। सीएचसी अधीक्षक से लेकर एसीएमओ तक ऑफिस छोड़ दिन भर गांवों में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

इन दिनों संक्रामक बीमारियों से निजात दिलाने के लिए संचारी रोग नियंत्रण माह चल रहा है। बावजूद इसके बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। कुछ की कार्ड से जांच में डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है तो कइयों में डेंगू के लक्षण न मिलने केे बाद भी उनकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। इस वजह से पिछले कुछ दिनों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय शायद ही कोई गांव ऐसा होगा कि जहां बुखार के मरीज न हों।
विज्ञापन

अकेले जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के जगदीशपुर, निहालगढ़, सिधियावां, पालपुर, सोहरत सिंह का पुरवा, आलमपुर, जलालपुर दुलारी नगर व पंडित का पुरवा में पिछले तीन दिनों में दस मरीज की कार्ड से हुई जांच में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसी तरह अमेठी ब्लॉक के दांदूपुर व गड़ेरी के तो भेटुआ के एचएएल कोरवा टाउनशिप में कार्ड से हुई जांच में डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। सिंहपुर के बसंतपुर पूरे मेहमान गांव के दो सगे भाइयों की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुर के एक किलो मीटर के दायरे में स्थित कई मरीजों के मिलने तथा गड़ेरी गांव में कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने पर इन गांवों को हाई रिस्क मानते हुए गुरुवार को स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हो गया। यहां आरआरटीम के साथ ही संबंधित अस्पताल के चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ को भेजकर सघन कार्र्यवाही शुरू कर दी गई।
संचारी रोग के नोडल/एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी सुशील कुमार, मलेरिया निरीक्षक विनोद कुमार सोनी व प्रदीप मिश्र समेत संबंधित सीएचसी के अधीक्षक इन गांवों में पहुंच गए। अफसरों ने अपनी निगरानी में गांव के बुखार पीड़ित मरीजों की सूचीबद्ध करते हुए उनकी गांव में ही स्लाइड से जांच करवाई। सभी को वहीं पर दवाओं का वितरण करते हुए पूरे गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराते हुए साफ-सफाई कराई गई। टीम द्वारा ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपाय व लक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को ढूंढ़े नहीं मिल रहे मरीज
इन दिनों जहां हर रोज बड़ी संख्या में बुखार पीड़ित मरीज मिल रहे हैं वहीं संचारी रोग अभियान में घर-घर सर्वे के दौरान कर्मचारियों को बुखार मरीज मिल ही नहीं रहे हैं। सात अक्तूबर से शुरू अभियान के दौरान विभाग के पोर्टल पर अपलोड रिपोर्ट को आधार मानें तो 13 अक्तूबर तक 1816 टीमों ने एक लाख 77 हजार 584 घरों का सर्वे किया। इस दौरान टीम को सिर्फ 192 बुखार पीड़ित मरीज मिले हैं। कोविड पॉजिटिव 80, क्षय रोग से प्रभावित मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक टीमें महज कागजी कोरम पूरा करतीं नजर आ रही हैं।
60 का भेजा गया सीरम सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक संभावित मिले 60 डेंगू पीड़ितों की अलाइजा जांच के लिए सीरम सैंपल जांच के लिए लखनऊ जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 21 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से तकरीबन सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हो चुके हैं।
चार मिले डेंगू पॉजिटिव
अमेठी ब्लॉक के गांव दांदूपुर व एचएएल कोरवा टाउनशिप के दो लोग कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इन लोगों ने मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में इलाज कराने गए तो चिकित्सक ने जांच कराई। कार्ड से हुई जांच में दोनों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी दो युवकों की भी कार्ड से हुई जांच में रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। अस्पताल की ओर से इन मरीजों की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य कर्मी उक्त मरीजों का सीरम सैंपल एकत्र कर लिया है। इनमें डेंगू की पुष्टि के लिए इनका सैंपल अलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
जिला अस्पताल में मिले 209 बुखार पीड़ित
जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को इलाज कराने कुल 852 मरीज आए। इनमें से 209 मरीज बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले। हालांकि बुखार पीड़ितों की हुई जांच में डेंगू का कोई भी संभावित मरीज नहीं पाया गया।

सैदपुर गांव में बुखार के 11 मरीज मिले
अमेठी। ब्लॉक क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी दो युवक कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। इनकी कार्ड से जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। अधीक्षक ने ऐहतियातन शुक्रवार को गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी। टीम ने परिजनों समेत 11 लोगों की डेंगू, मलेरिया, टायफाइड व बुखार की जांच की। जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। बुखार पीड़ित सभी मरीजों को मौके पर दवा वितरित की गई। ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।

04 : गौरीगंज : जगदीशपुर सीएचसी क्षेत्र के गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करते कर्मी। -संवाद

04 : गौरीगंज : जगदीशपुर सीएचसी क्षेत्र के गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करते कर्मी। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed