फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Head constable asked for bribe in shopkeeper's account, suspended

Amethi News: हेड कांस्टेबल ने दुकानदार के खाते में मंगवाई रिश्वत, सस्पेंड

Sat, 23 Nov 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Head constable asked for bribe in shopkeeper's account, suspended
अमेठी सिटी। घूस की रकम को जबरन किराना दुकानदार के खाते में ट्रांसफर करवाना सिपाही को महंगा पड़ गया। दुकानदार की शिकायत के बाद एसपी ने सिपाही को सस्पेंड करते हुए सीओ गौरीगंज को जांच सौंपी है।
विज्ञापन



गौरीगंज कस्बा निवासी हिमांशु जायसवाल थाने के सामने किराने की दुकान करते हैं। हिमांशु ने गौरीगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल श्याम नारायण सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने रिश्वत का पैसा उसके खाते में मंगवा लिया।
विज्ञापन




हिमांशु ने एसपी अनूप सिंह से मामले की शिकायत की। हिमांशु का आरोप है कि हेड कांस्टेबल उसके खाते में घूस का पैसा लेने का दबाव बनाता है। मना करने पर उससे अभद्रता कर धमकी दे रहा है। एसपी अनूप कुमार सिंह का कहना है कि इस शिकायत पर हेड कांस्टेबल श्याम नारायण सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed