फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Haryana wrestlers won four gold in Dangal

दंगल में हरियाणा के पहलवानों ने जीते चार गोल्ड

Sun, 19 Sep 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Haryana wrestlers won four gold in Dangal
21 : गौरीगंज : कौहार में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त ? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। कौहार स्थित सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप-2021 का रविवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में लगातार तीसरे दिन भी हरियाणा के पहलवान हावी रहे। अंतिम दिन हरियाणा ने अलग-अलग भार वर्ग की कुश्ती के आठ मुकाबलों में चार गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। अंतिम दिन दिल्ली ने दो व महाराष्ट्र तथा पंजाब ने एक-एक गोल्ड जीता।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कुश्ती चैैंपियनशिप-2021 के तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत 17 सितंबर को हुई थी। लगातार तीन दिन तक चले आयोजन में हरियाणा व दिल्ली के पहलवान अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़े। सीनियर फ्री-स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल और महिला कुश्ती चैंपियनशिप का रविवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन आठ भार वर्गों के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंतिम दिन की फ्री स्टाइल कुश्ती के 61 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र के सूरज ने गोल्ड, हरियाणा के मोहित ने सिल्वर व एसएससीबी के रविंदर व दिल्ली के निखिल ने कांस्य पदक जीता। फ्री स्टाइल के ही 74 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में हरियाणा के प्रवीण ने गोल्ड, दिल्ली के यश ने सिल्वर, राजस्थान के मोहित व यूपी के मोहित कुमार ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

97 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के साहिल ने गोल्ड, एसएससीबी के विक्की ने सिल्वर, दिल्ली के आशीष व हरियाणा के अंकित ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 125 किलोग्रम भार वर्ग में हरियाणा के मोहित ने गोल्ड, एसएससीबी के पुष्पेंद्र ने सिल्वर व दिल्ली के अनिरुद्ध व महाराष्ट्र के आदर्श ने कांस्य पदक हासिल किया।
ग्रीको रोमन शैली की कुश्ती के 60 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में हरियाणा के विकास को गोल्ड, एसएससीबी के विजय को सिल्वर तथा दिल्ली के प्रवेश व मध्य प्रदेश से आए उदित पटेल ने कांस्य पदक जीता। 63 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के नीरज को गोल्ड मिला, हिमांचल प्रदेश के बेनीवाल को सिल्वर हासिल किया तथा हरियाणा के अनिल व पंजाब के करनजीत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
महिला कुश्ती में इन्हें मिला पदक
गौरीगंज। महिला कुश्ती के 55 किलोग्रम भार वर्ग में हरियाणा की अंजू को गोल्ड, उत्तराखंड की प्रियंका को सिल्वर तथा यूपी की आरजू तोमर व मध्य प्रदेश की रमन को कांस्य पदक मिले। 76 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में दिल्ली की विपाशा को गोल्ड, हरियाणा की राखी को सिल्वर तथा पंजाब की नवजोत कौर व राजस्थान की विजयश्री का कांस्य पदक मिले।
तीनों कुश्ती में टॉप पर हरियाणा
निर्णायक कमेटी के सहायक सचिव विनोद तोमर की ओर से तीनों दिन हुई अलग-अलग स्टाइल की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश वार विजेता की लिस्ट भी जारी की गई। जारी आंकड़ों के अनुसार फ्री स्टाइल कुश्ती में हरियाणा को 192, दिल्ली को 161 व महाराष्ट्र को 126 अंक मिले। ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में हरियाणा को 208 अंक, एसएससीबी को 125 अंक व उत्तराखंड को 114 अंक मिले। महिला कुश्ती के मुकाबलों में भी हरियाणा को सर्वाधिक 225 अंक, उत्तर प्रदेश को 134 अंक व दिल्ली को 109 अंक प्राप्त हुए।
अमेठी के लिए गर्व का आयोजन : स्मृति
गौरीगंज। मंच से खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह आयोजन अमेठी के लिए गर्व का विषय है। इस खेल में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं यह और गर्व की बात है। हजार लोगों के बीच में महिला कोच भी यहां मौजूद हैं। मैं अभिभूत हूं कि देश भर के 23 राज्यों के 700 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के बहाने पहली बार अमेठी पधारे। स्मृति ने भारतीय कुश्ती संघ का भी आभार जताया। कहा, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के मौके पर हमारी यह मामूली कोशिश थी। प्रधानमंत्री ने जिस तरह खेल को प्रोत्साहित किया वही प्रोत्साहन कुश्ती संघ के माध्यम से हमारे स्थानीय युवाओं को मिला।
प्रभारी मंत्री भी पहुंचे कार्यक्रम स्थल
गौरीगंज। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। स्मृति के साथ मंच शेयर कर नीचे उतरकर पहलवानों का उत्साहवर्धन करने के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए। प्रभारी मंत्री ने आयोजन को एतिहासिक बताते हुए कहा कि इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
कई भूमिका में नजर आए कुश्ती संघ अध्यक्ष
गौरीगंज। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार तीन दिन खेल मैदान पर डटे रहे। उन्होंने न सिर्फ मंच से कमेंटेटर की भूमिका का निर्वहन किया बल्कि पूरी व्यवस्था को भी संभालते रहे। सांसद कभी मंच पर नजर आते थे तो कभी मंच से नीचे उतरकर पहलवानों के बीच पहुंच जाते थे।
आयोजन के लिए स्मृति का आभार
राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इस आयोजन के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान बधाई की पात्र हैं। अमेठी की जनता ने भी विपरीत माहौल में भी शांति प्रिय ढंग से कुश्ती का आनंद लिया और व्यवस्था बनाए रखने में मदद की। यह सफल आयोजन रहा। 2021 के इस आयोजन में अमेठी के जो पहलवान शामिल हुए उनमें से कई 2024 के ओलंपिक में पदक लाकर देश का नाम रोशन करेंगे।
वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे टॉपर
गौरीगंज। बृज भूषण शरण सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 23 राज्यों के साथ-साथ सेना की भी दो टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जितने भी खिलाड़ी रैंकिंग में टॉप पर हैं उन्हें सर्बिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा।
भारी संख्या में जुटे दर्शक
गौरीगंज। अंतिम दिन के कुश्ती के मुकाबलों को देखने के लिए जिले के दूर दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे। लोगों ने आस पास हुए जलजमाव के बावजूद वॉटर प्रूफ पांडाल के आसपास डटे रहकर कुश्ती का लुत्फ उठाया। भीड़ ज्यादा होने से पांडाल भी खचाखच भरा रहा।
बृजभूषण ने पेश की मिसाल
गौरीगंज। कुश्ती देखने आई कौहार की बुजुर्ग महिला भुल्लर देवी को बुलाकर बृज भूषण पहलवानों के पास ले गए। बृज भूषण ने महिला का पहलवानों से परिचय कराया और पहलवानों को बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद दिलाया। बृजभूषण महिलाओं को खुद ले जाकर मंच पर बिठाते रहे। सांसद ने कहा कि यह कुश्ती के नियम में नहीं है लेकिन महिलाओं की सुविधा के लिए नियम टूट जाए तो कोई बात नहीं। सांसद ने नीचे बैठे सरयू चौहान और छेदी पासी का नाम लेकर मंच पर बुलाया अंतिम कुश्ती में पहलवानों से उनका हाथ मिलवाया।

अंतिम दिन यह रहे मौजूद
गौरीगंज। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रभावशाली लोग मंच पर मौजूद रहे। रविवार को मंचासीन प्रमुख लोगों में राज्य मंत्री सुरेश पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, अमेठी विधायक गरिमा सिंह, पूर्व मंत्री विनोद सिंह, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आशीष शुक्ल, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, भादर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, विजय किशोर तिवारी, डॉ. अनिल त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, विषुव मिश्र व केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

28 : गौरीगंज : कौहार में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल देते अत?

28 : गौरीगंज : कौहार में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल देते अत?- फोटो : AMETHI

27 : गौरीगंज : कौहार में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के बाद प्रशस्ति पत्र व खिलाडिय़ों के स

27 : गौरीगंज : कौहार में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के बाद प्रशस्ति पत्र व खिलाडिय़ों के स- फोटो : AMETHI

26 : गौरीगंज : कौहार स्थित सैनिक स्कूल परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा का प्रदर्शन कर

26 : गौरीगंज : कौहार स्थित सैनिक स्कूल परिसर में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभा का प्रदर्शन कर- फोटो : AMETHI

22 : गौरीगंज : कौहार में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान मंचासीन अतिथि व मौजूद लोग।  -स?

22 : गौरीगंज : कौहार में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान मंचासीन अतिथि व मौजूद लोग। -स?- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed