{"_id":"6a73860756790c6229039e64","slug":"hardship-increases-due-to-8-to-10-hour-power-cuts-amethi-news-c-96-1-ame1022-172629-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आठ से 10 घंटे की बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी
Thu, 06 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
कटराराजा हिम्मत सिंह में पेड़ की डाल की छंटाई करते ऊर्जा निगम कर्मी। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में फॉल्ट, ब्रेकडाउन और तार टूटने से बुधवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। कई उपकेंद्रों से आठ से 10 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रातभर कटौती और दिनभर ट्रिपिंग के चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। घरेलू कामकाज के साथ बाजार और छोटे कारोबार भी प्रभावित रहे।
गौरीगंज मुख्यालय में जीजीआईसी, तहसील रोड और विकास भवन फीडर से मंगलवार रात नौ से 11 बजे, रात एक से तीन बजे तथा बुधवार सुबह पांच से आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद भी दिनभर लगातार ट्रिपिंग होती रही, जिससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विद्युत वितरण खंड अमेठी के बड़गांव, भादर, भेटुआ, पीपरपुर, एचएएल, अमेठी, खेरौना, पीठीपुर और बेनीपुर उपकेंद्रों पर मंगलवार रात दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। शुकुलपुर उपकेंद्र पर बुधवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
खेरौना और पीठीपुर उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति मंगलवार रात 8:30 बजे से 12:40 बजे तक ठप रही, जबकि बुधवार सुबह भी करीब चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। भादर और बेनीपुर उपकेंद्रों पर भी चार घंटे से अधिक बिजली नहीं रही।
विद्युत वितरण खंड जगदीशपुर के जगदीशपुर, इन्हौंना, वारिशगंज, दखिनवारा, शुकुलबाजार, सत्थिन और महोना उपकेंद्रों पर मंगलवार रात तीन घंटे से अधिक कटौती हुई। बुधवार को सुबह से शाम तक करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-4 फीडर पर पांच घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत वितरण खंड तिलोई के मोहनगंज, तिलोई, सेमरौता, जायस, फुरसतगंज और हतवा उपकेंद्रों पर मंगलवार रात पांच से छह घंटे बिजली कटौती हुई। बुधवार को भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। मोबाइल चार्ज नहीं हो सके और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर लाइन और उपकरणों में फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। मरम्मत के बाद अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है।