फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Harbanshganj winner in sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता में हरबंशगंज विजेता

Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Harbanshganj winner in sports competition
भादर : खिलाडिय़ों के साथ मौजूद अतिथि। -संवाद - फोटो : AMETHI
जायस(अमेठी)। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल ओदारी में शनिवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में ओदारी न्याय पंचायत के सभी जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. शैल सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, बैडमिंटन आदि खेल का आयोजन किया गया। 50 मीटर दौड़ में साजिद ओदारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में चकभूर कम्पोजिट स्कूल की गीता ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में 100 मीटर बालक दौड़ में अरुण हरबंशगंज प्रथम स्थान पर रहे तो बालिकाओं में अंजली हरबंशगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में छूलामऊ ने जीत हासिल की तो बालिकाओं में जूनियर हाईस्कूल हंबशगंज ने जीत हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय ओदारी विजई रहा। इस प्रकार चैंपियनशिप में हरबंश व छूलामऊ अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे। ब्लॉक स्तर की चैंम्पियन शिप प्रतियोगिता छह दिसंबर को निर्धारित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से वीरेन्द्र यादव, शैलेन्द्र, आनन्द, अरुण कुमार, सरम बहादुर, देवेंद्र शर्मा व अशोक शर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed