फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Happy family day observed in hospitals

खुशहाल परिवार दिवस में दी परिवार नियोजन की जानकारी

Thu, 21 Jan 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Happy family day observed in hospitals
गौरीगंज (अमेठी)। जनसंख्या नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार को जिले के सभी अस्पतालों में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजित किया गया। इस दौरान नव दंपती व अन्य महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई। सभी को दो बच्चों के बीच अंतर के साथ ही नसबंदी व अन्य उपायों के फायदे बताए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर अब प्रत्येक माह की 21 तारीख को सभी सरकारी अस्पतालों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जिले के सभी अस्पतालों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण पर अंकुश लगाना है। नव विवाहितों के साथ ही अन्य महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी देने के साथ ही उन्हें परिवार नियोजन के फायदे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दिवस में प्रमुख रूप से नव विवाहित जोड़ों को तत्काल बच्चा पैदा नहीं करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पहले से विवाहित महिलाओं को दो बच्चों के बीच में अंतर रखने के लिए प्रेरित करते हुए उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया जा रहा है।

जिनके तीन बच्चे हैं उन्हें नसबंदी कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिलाओं को बच्चों के बीच अंतर रखने की सलाह दी जा रही है। कार्यक्रम में परिवार नियोजन के लिए इच्छुक महिलाओं को निशुल्क कॉपर-टी, अंतरा आदि की सुविधा दी गई। सीएमओ ने कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed