फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Handpumps will be fixed along with ponds and ponds, officers nominated

Amethi News: तालाबों व पोखरों संग दुरुस्त होंगे हैंडपंप, अधिकारी नामित

Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Handpumps will be fixed along with ponds and ponds, officers nominated
गौरीगंज(अमेठी)। भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराने लगा है। तालाब व पोखर सूखने लगे हैं तो कई स्थानों पर हैंडपंप भी खराब हैं। शुक्रवार को एडीएम एम के सिंह ने पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बैठक की। बैठक में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। साथ ही व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गर्मी में भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, बस व रेलवे स्टेशन, अस्पतालों संग अन्य स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन




गोवंशों के लिए हो पर्याप्त व्यवस्था
एडीएम ने कहा कि सभी नगर पालिका परिषद, पंचायत के अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था पानी के टैंकर, प्याऊ, हैंडपंप, ओवरहेड टैंक के माध्यम से दुरुस्त करें। कहा कि सर्वाधिक संवेदनशील स्थिति गोशालाओं की है।
विज्ञापन


गोशालाओं में पानी की समुचित व्यवस्था की जाए और नियमित रूप से उसकी निगरानी भी हो। सभी बीडीओ ब्लॉक स्तर और एसडीएम तहसील स्तर पर जलापूर्ति व्यवस्था के लिए उत्तरदायी अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed