फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Half burnt dead body of a young man found behind the house

Amethi News: मकान के पीछे मिला युवक का अधजला शव

Mon, 19 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Half burnt dead body of a young man found behind the house
अमेठी। स्थानीय थाने के भरथीपुर गांव में रविवार को संदिग्ध हालात में युवक का अधजला शव मकान के पीछे मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भरथीपुर निवासी शीतला प्रसाद कोरी (46) घर में अकेले रहते थे। एक बेटा परदेस में रहता है तो पत्नी छोटे बेटे के साथ काफी दिनों से मायके में निवास कर रही है। रविवार को घर के पीछे शीतला प्रसाद का अधजला शव ग्रामीणों ने पड़ा देखा। सूचना के बाद पहुंची पत्नी अमरावती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके पति घर के पीछे चूल्हे पर भोजन पका रहे थे। अचानक आग में गिरने से वह झुलस गए और उनकी मौत हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टतार्टम कराया। सोमवार को परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार किया। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed