फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Haj pilgrims trained with vaccination

Amethi News: टीकाकरण के साथ प्रशिक्षित किए गए हज यात्री

Wed, 17 May 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Haj pilgrims trained with vaccination
गौरीगंज(अमेठी)। हज यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण व टीकाकरण के साथ यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले से 240 हज यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। अभी तक पंजीकृत यात्रियों में 130 का टीकाकरण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

अल्प संख्यक कल्याण विभाग की ओर से जिले में हज यात्रा के लिए पंजीकरण किया गया है। जिले से 240 लोगों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है। इन यात्रियों का टीकाकरण हो सके व यात्रा के दौरान बरती जाने वाले सावधानियां बताई जा सके इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सोमवार को मदरसा सिराजुल उलूम लतीफिया निहालगढ़ में तथा मंगलवार को मदरसा ताजुज उलूम समदिया गांधीनगर जायस में चिकित्सीय टीम डॉक्टर विवेक एवं डॉ अवनीश चंद्रा की मौजूदगी में कैंप आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कैंप में यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग का काम पूरा किया गया है। इस दौरान 130 हज यात्रियों टीकाकरण किया गया। प्रभारी जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र पांडेय ने बताया कि जो हज यात्री टीकाकरण से वंचित हैं वह 19 मई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस में जाकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। बताया कि शासन के दिशा निर्देशानुसार, हज जाने वाले सभी यात्रियों को क्वाड्रीवैलेंट मैंनिनगोकॉकल मैनिंजाइटिस व पोलियो वैक्सीन की खुराक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डब्ल्यूएचओ डॉ. जकारिया चौहान ने प्रशिक्षण के दौरान यात्रा में बरती जाने वाली सावधानियां विस्तार से बताई। जिला वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर दीपक शुक्ला ने बताया कि जिन यात्रियों को कोविड वैक्सीनेशन कि दोनों डोज नहीं लगी है वह लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल एवं अपोलो हॉस्पिटल में जाकर को कोवोवैक्स वैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं।

हाजी ट्रेनर हाजी मोहम्मद अफजाल हुसैन एवं हाजी मोहम्मद अमीन ने बताया कि इस्लाम के पांच स्तंभों में हज यात्रा शामिल है। जीवन में कम से कम एक बार इस जगह की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। इस मौके पर दुर्गेश यादव, आकाश गौतम, विवेक यादव, अर्चना दीपांकर, निशा, छाया, शबाना, बबली सैनी समेत कर्मी व हज यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed