फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Group of women surrounded BDO office, made allegations

Amethi News: समूह की महिलाओं ने घेरा बीडीओ कार्यालय, लगाए आरोप

Thu, 01 Feb 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 01 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Group of women surrounded BDO office, made allegations
प्रदर्शन करतीं महिलाएं
अमेठी सिटी। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गुमराह करने के साथ परेशान करने की शिकायत गत दिनों महिलाओं ने डीडीओ से की। इसके बाद ब्लॉक कर्मी कार्रवाई करने के बजाय ब्लॉक मिशन मैनेजर को बचाने की कोशिश में जुट गए।कार्रवाई न होने से नाराज समूह की महिलाओं ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। बीडीओ ने आनन-फानन में रिपोर्ट भेजते हुए आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया। गौरीगंज ब्लॉक में कार्यरत बीएमएम कीर्ति सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए समूह की महिलाओं ने डीडीओ तेजभान सिंह से शिकायत की थी। इसकी जांच बीडीओ गौरीगंज को सौंपी।
विज्ञापन

लेकिन बीडीओ गौरीगंज रिपोर्ट तैयार कर भेजने के बजाय बीएमएम को बचाने की कोशिश में जुट गए। आरोप है कि ब्लॉक जांच कमेटी जांच के नाम समूह की महिलाओं को ही परेशान करनी लगी। जांच टीम की मनमानी से परेशानी समूह की महिलाओं ने ब्लाॅक का घेराव का प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने मांग की, जब जांच टीम अपनी रिपोर्ट भेजे तभी धरना समाप्त होगा।
विज्ञापन

बीडीओ विजयंत कुमार सिंह के समझाने के बाद महिलाएं नहीं मानी तो बीडीओ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएमएम कीर्ति सिंह के स्थानांतरण करने के साथ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट उपायुक्त स्वत: रोजगार को भेजी। बीडीओ की ओर से रिपोर्ट भेजे जाने के बाद महिलाएं शांत हुई और लौट गई। इस मौके पर रीता सिंह, कमलेशा, रानी, सुषमा, कमला, सुषमा तथा रामपता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed