फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ground breaking ceremony will be held in all tehsils

Amethi News: सभी तहसीलों में होगा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

Sun, 18 Feb 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony will be held in all tehsils
अमेठी सिटी। औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को लेकर हो रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन चारों तहसीलों में होगा। इसके लिए जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य तीन तहसीलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसमें अमेठी, मुसाफिरखाना, तिलोई तहसील परिसर में आयोजन के लिए प्रस्ताव पारित हो गया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, डीपीआरसी में 19 फरवरी को दोपहर एक बजे से मुख्य आयोजन होना है। जिसके लिए उद्यमिता विकास विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं अन्य विभागों की ओर से सहयोग के लिए पत्र लिखा गया है। जिसमें विभागों के साथ उनके माध्यम से आने वाले उद्यमियों के भी बुलाया गया है। जहां मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण रहेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह को आमंत्रित किया गया है। उद्यमिता विकास विभाग के उपायुक्त दिनेश चौरसिया ने बताया कि तहसीलों में स्थानीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जहां लखनऊ में चल रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कार्यक्रम के लिए सिर्फ डेढ़ लाख का बजट
बड़े उद्यमियों के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस धन से उद्यमियों के लिए शॉल, बुके, प्रमाण पत्र व जलपान आदि की व्यवस्था करनी होगी। प्रचार-प्रसार व डिस्प्ले आदि के लिए भी इसी धन से काम चलाना होगा।


--------

6,523 करोड़ के निवेश से 1538 को मिलेगा रोजगार

औद्योगिक विकास के लिए जिले के 17 विभागों ने 162 प्रस्ताव ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार किए हैं। जिसमें 6523.76 करोड़ के निवेश से 15,138 रोजगार की बात कही जा रही है। जिसमें यूपीसीडा के 35 प्रस्तावों से 5007 करोड़ का निवेश व 7785 को रोजगार मिलेगा।

पशुपालन विभाग के 55 प्रस्तावों से 279 करोड़ का निवेश व 2346 को रोजगार मिलेगा। एमएसएमई के 38 प्रस्तावों में 538 करोड़ का निवेश व 2429 को रोजगार मिलेगा। वन विभाग के पांच प्रस्तावों में 78.5 करोड़ का निवेश व 480 लोगों को रोजगार, हैंडलूम व टेक्सटाइल की ओर से एक प्रस्ताव से 150 करोड़ का निवेश व 500 को रोजगार मिलेगा। बागवानी विभाग के 14 प्रस्तावों से 305 करोड़ का निवेश व 1233 को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed