फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   gram pradhan

Amethi News: मड़ौली में रूपम तो पलिया पूरब में इमरान ग्राम प्रधान निर्वाचित

Sat, 04 Mar 2023 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan
अमेठी। रिक्त ग्राम प्रधान पद पर बृहस्पतिवार को चुनाव के बाद शनिवार को दोनों ब्लॉक में सुरक्षा के साए में मतगणना हुई। मतगणना के बाद आरओ ने विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक के मड़ौली व मुसाफिरखाना के पलिया पूरब में निर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत के बाद दोनों पंचायतें रिक्त चल रही थी। गत दिनों आयोग के निर्देश पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। घोषणा के बाद दोनों ब्लॉक में नामांकन पत्र जमा करने के साथ जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर पूरी हुई।
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद दो मार्च को हुए उपचुनाव में संग्रामपुर के मड़ौली में 865 मतदाताओं ने रूपम यादव व सावित्री देवी व मुसाफिरखाना के पलिया पूरब में 1,631 मतदाताओं ने इमरान, अभिषेक प्रताप सिंह व लक्ष्मी के भाग्य पर मुहर लगाई। दो मार्च तो मतदान के बाद मतपेटिकाएं सुरक्षित ब्लॉक स्थित स्ट्रांग रुम में रखी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम से मतपेटियों को बहार निकलकर मतों की गणना का काम शुरू हुआ। मुसाफिरखाना के पलिया पूरब की मतगणना के दौरान मो. इमरान को 743, अभिषेक प्रताप सिंह को 576 तथा लक्ष्मी को 256 मत प्राप्त हुए। यहां मतगणना में 56 मत अवैध मिले। बीडीओ अनीस अहमद ने बताया कि मो. इमरान को 167 मतों से विजई घोषित करते प्रमाण पत्र दिया गया है।

संग्रामपुर के मड़ौली में 865 मतों की गणना हुई। गणना में रूपम यादव को 425 तो सावित्री देवी को 415 मत मिले। 25 मत अमान्य मिले। मतगणना के बाद आरओ ने रूपम यादव को विजई घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। एडीओ पंचायत हरिशंकर सिंह ने उपचुनाव में रूपम यादव के विजई होने की पुष्टि की। दोनों ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान निर्वाचत होने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह रहा। इससे गांव के बाधित पड़े विकास कार्य को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed