{"_id":"62e5727921742e33232d4335","slug":"gram-panchayats-will-be-rewarded-for-outstanding-work-amethi-news-lko6419290163","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2021-22 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के बाद गांव को मॉडल के रूप में विकसित करने वाली पंचायतों को शासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत करने के लिए हमारी पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये पूरे अगस्त माह तक चलेगी।
100 अंक की प्रश्नावली के प्रश्नों का उत्तर पंचायत सचिव व प्रधान द्वारा साक्ष्यों के आधार पर ऑनलाइन दिया जाएगा। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर एडीओ पंचायत द्वारा फ्रीज की गई प्रश्नावलियों को जिला स्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी स्थलीय सत्यापन कर ग्राम पंचायतों का चयन करेगी।
विज्ञापन
इसके बाद अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली पांच ग्राम पंचायतों को चयनित कर राज्य स्तरीय समिति के लिए पांच अक्तूबर को फ्रीज कर दिया जाएगा। राज्य स्तरीय कमेटी के सत्यापन के बाद पंचायतों को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। इस बार प्रश्नावलियां पिछले वर्ष की अपेक्षा अलग तरीके से बनाई गई है।
डीपीएम सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रश्नावली गांवों को मॉडल बनाने पर आधारित होगी। कहा कि डीपीआरओ स्तर से सभी पंचायत सचिवों व एडीओ पंचायतों को इसका प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक पंचायतों की सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा गया है।
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि शासन स्तर से वर्ष 2024 तक सभी ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि अभी से इसी दिशा में काम किया जा रहा है। सतत विकास के आधार पर शामिल होने वाली पंचायतों को पुरस्कार योजना में शामिल किया जाएगा।