फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Goshala operations become a problem for the head

ग्राम प्रधान के लिए मुसीबत बना गोशाला संचालन

Sun, 06 Dec 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Goshala operations become a problem for the head
अमेठी। पिछले पांच माह से भुगतान नहीं होने के चलते पशु आश्रय केंद्र का संचालन करना मुख्यमंत्री समग्र गांव में चयनित मवैया रहमतगढ़ की महिला ग्राम प्रधान के जी का जंजाल बन गया है।
विज्ञापन

प्रधान द्वारा जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र देने के बावजूद धन नहीं मिला तो वह मजबूर होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पांच माह का बकाया भुगतान नहीं होने के चलते गोशाला बंद कराए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत में बनी गोशाला में करीब 150 मवेशी मौजूद हैं। इन पशुओं की देखरेख पर अब तक कई लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कुछ धन का तो भुगतान हुआ लेकिन करीब सात लाख रुपए का बकाया पांच माह से अटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जब गो-आश्रय स्थलों को संचालित कराने के लिए अग्रिम राशि उपलब्ध कराने का प्राविधान है। ग्राम प्रधान ललिता पाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि लगातार जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने के बावजूद खर्च की गई धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा।
ऐसी दशा में बैंक से कर्ज लेकर गोशाला को संचालित करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने कहा है कि बकाया भुगतान नहीं मिलने व अग्रिम धनराशि नहीं दिए जाने से गोशाला संचालन करने में बहुत कठिनाई आ रही है। प्रधान ने पशु आश्रय स्थल पर पांच माह का बकाया चारा भूसा में खर्च राशि दिलाते हुए समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्त ने बताया कि ग्राम पंचायत को नवंबर माह में 2.73 लाख रुपये का बकाया भुगतान किया गया है। चारा भूसा के लिए खर्च की गई राशि के बकाए का भुगतान कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। राशि उपलब्ध होते ही ग्राम पंचायत को भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed