{"_id":"6784fdfe45ab5d93a80b9c5e","slug":"goons-vandalized-shop-due-to-old-enmity-and-beat-up-owner-in-amethi-cctv-footage-captured-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पुरानी रंजिश में दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़... संचालक को पीटा; सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पुरानी रंजिश में दबंगों ने दुकान में की तोड़फोड़... संचालक को पीटा; सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें
Mon, 13 Jan 2025 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Jan 2025 05:20 PM IST
सार
अमेठी में पुरानी रंजिश में दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ की। उन्होंने संचालक को पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में पुरानी रंजिश में दबंगों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए दुकान संचालक की पिटाई कर दी। दबंगों की गुंडई की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गौरीगंज थानाक्षेत्र के कटरालालगंज वार्ड नबंर-24 निवासी ओम प्रकाश वर्मा रविवार को दुकान पर बैठे थे। इसी बीच कुछ लोग उसकी दुकान पर पहुंचे और कहासुनी करने लगे। कहासुनी के दौरान देखते-देखते युवकों ने दुकान में तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दबंगों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दुकानदार की ओर से सिर्फ अभी मौखिक शिकायत की गई है। मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। जांच के बाद प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन