फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Global recognition given to Amethi, praise on birth anniversary

Amethi News: अमेठी को दिलाई वैश्विक पहचान, जयंती पर गुणगान

Mon, 21 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 21 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Global recognition given to Amethi, praise on birth anniversary
अमेठी। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को विविध आयोजन किए गए। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने राजीव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुसाफिरखाना में सद्भावना बाइक रैली निकाली गई।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर रविवार शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने अमेठी को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। अमेठी के विकास को गति देने के लिए कई कारखानों की स्थापना करवाई थी।
विज्ञापन

जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी संचार व कंप्यूटर क्रांति के जनक थे। वरिष्ठ नेता नरसिंह बहादुर सिंह ने कहा कि अमेठी के विकास के साथ इसे वैश्विक पहचान दी। प्रवक्ता अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा आज भी अमेठी के घर- घर में राजीव गांधी की स्मृति विद्यमान है।
विज्ञापन

अमेठी कस्बा स्थित राजीव चौक (सगरा तिराहा) पर राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने किया। मुसाफिरखाना में ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई में बाइक सद्भावना रैली निकाली। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भोलानाथ तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अमेठी कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी की अगुवाई में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। आशीष शुक्ल व ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल की अगुवाई में शहर में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। भेटुआ में ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यभान सिंह नौगिरवां स्थित यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संग्रामपुर, ताला, बारामासी, मुंंशीगंज समेत कई अन्य स्थानों पर जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया पौधरोपण
मुसाफिरखाना (अमेठी)। राजीव गांधी के जन्म दिन पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई में जमुवारी पेट्रोल पंप के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर पौधरोपण किया गया। निजामुद्दीनपुर चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79 वी जयंती कांग्रेस सेवादल नेता संजय गुप्ता की अगुवाई में मनाई गई।
दौड़ में विपिन व रागिनी ने मारी बाजी
भादर (अमेठी)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को गाजीपुर स्थित श्री दूल्हाराय खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 1500 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में दहियावा की रागिनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

रागिनी ने 5 मिनट 10 सेकंड में दौड़ पूरी किया। अयोध्यानगर की बौद्ध कुमारी 5 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरे नंबर पर व पूरे भोजई मिश्र का पुरवा निवासी अन्नू पाल 5 मिनट 42 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरे नंबर पर रहीं। 3000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विपिन पाल निवासी भेवई ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी। अयोध्यानगर के कर्मराज दूसरे नंबर पर तो दहियावा के सुभाष यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। दौड़ प्रतियोगिता से पूर्व कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस मौके पर कांग्रेसी नेता व खिलाड़ी प्रदीप सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम सिंह, बृजेश तिवारी ,वीरेंद्र सिंह लोहा आदि मौजूद रहे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed