फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl sex ratio is decreasing in the district, 844 girls per 1000 boys.

Amethi News: जिले में घट रहा बालिका लिंगानुपात, एक हजार बालकों पर 844 बालिकाएं

Fri, 24 Jan 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 24 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Girl sex ratio is decreasing in the district, 844 girls per 1000 boys.
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटा-बेटी एक समान का नारा दिया जा रहा है, लेकिन आंकड़े अलग ही हकीकत पेश कर रहे हैं। जिले में एक हजार बालकों पर 844 बालिकाओं का लिंगानुपात है। स्वास्थ्य व महिला विभाग लिंगानुपात सुधारने का दावा कर रहा है, लेकिन धरातल पर यह खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन




घर, समाज और राष्ट्र उत्थान के लिए बेटा-बेटी दोनों महत्वपूर्ण हैं। बेटी दो परिवारों की जिम्मेदारी संभालने के साथ परिवार की पीढ़ी को आगे बढ़ाने तक का निर्वहन करती है। सरकार के साथ तमाम संगठनों की ओर से बेटियों की स्थिति को और अधिक सुधारने, शिक्षा एवं उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार की ओर से सुरक्षा आदि को लेकर भी विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इन सबके बावजूद जिले में आंकड़ों के मुताबिक लिंगानुपात की स्थिति चिंताजनक है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 वर्ष 2019-21 के अनुसार प्रदेश में जहां लिंगानुपात 941 का था, वहीं जिले में यह घटकर 844 तक पहुंच गया है। जबकि जनसंख्या के अनुसार एक हजार पुरुष के सापेक्ष 1170 महिलाएं हैं। जिसके अनुसार महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की मृत्युदर अधिक बताई जा रही है। वहीं, बाल लिंगानुपात में यह दर 166 कम है, जो चिंताजनक है। सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि लिंगानुपात सुधारने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन बेटियों पर नाज करता है जिला
जिले के भीमी गांव निवासी एथलेटिक्स धाविका सुधा सिंह ने गोल्ड व सिल्वर लाकर देश का नाम रोशन किया है। पदमश्री से विभूषित सुधा सिंह इस समय उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग की ओर से ब्रांड अंबेसडर हैं। इनकी इस उपलब्धि पर सभी को गर्व है। जिले की ब्लॉक संग्रामपुर के गांव धौरहरा निवासी रूचि सिंह देश-विदेश में प्रतिभाग कर नाम रोशन कर रही है। एयर पिस्टल शूटिंग की कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कई गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक हासिल किए हैं। देश के खिलाड़ियों की टॉप टेन शूटर सूची में रुचि पर परिवार के साथ जिला, प्रदेश व देश के लिए गर्व का विषय है। मुंशीगंज के एचएल कोरवा निवासी मास्टर एथलीट हर्षिता उर्फ हर्षलता शाही मैराथन दौड़ में नाम रोशन कर रही हैं। कई गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल करने वाली हर्षिता पर सभी को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed