फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   girl gangpared in closed house, run away and injured

मकान में बंद कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 16 Jun 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
girl gangpared in closed house, run away and injured
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के एक गांव निवासी युवती को मकान में बंदकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उनसे बचने के लिए युवती छत से कूद गई, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना बीती छह जून की बताई जा रही है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती छह जून की दोपहर अपने गांव से कुछ किलोमीटर दूर स्थित एक बाजार में किसी काम से गई थी। इस दौरान दुकान व मकान एक ही स्थान पर होने का फायदा उठाते हुए लखियापुर निवासी दुकानदार शोएब युवती को बहाने से अंदर ले गया। यहां पहले से मौजूद रोहसी गांव निवासी शकील व शोएब ने दरवाजा बंद कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवकों से बचते हुए युवती छत पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी। युवती के छत से कूद जाने पर युवकों ने उस पर पथराव किया। इन सबके बीच युवती का पैर टूट गया। पैर टूट जाने के बाद युवकों ने यह बात किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दूसरे युवक के साथ घर भिजवा दिया। घर पहुंचने के बाद युवती बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन अस्पताल ले गए जहां होश आने के बाद युवती ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। उपचार के बाद बुधवार को थाने पहुंचकर युवती ने दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, मारने-पीटने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed