फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl dies due to bike fall, sister and nephew injured

Amethi News: बाइक गिरने से युवती की मौत, बहन-भांजा जख्मी

Sun, 19 May 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Girl dies due to bike fall, sister and nephew injured
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक अज्ञात वाहन से बचने के चक्कर में बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक सवार सुल्तानपुर की युवती की मौत हो गई और उसकी बहन व बहन का बेटा जख्मी हो गया। घायल महिला को लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि उसके बेटे का इलाज सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।मुसाफिरखाना इलाके के पूरे प्रेम सिंह गांव निवासी रेनू (40) पत्नी रामजस अपने मायके सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के पूरे बुनियाद सिंह ऊंचगांव गई थी। शुक्रवार की शाम अपने बेटे अमन (18) के साथ बाइक से वापस आ रही थी। साथ में उसकी छोटी बहन रोशनी (18) पुत्री समयदीन भी थी। जब यह तीनों लोग मुसाफिरखाना इलाके में धरौली मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में बाइक बेकाबू होकर पलट गई। बाइक अमन चला रहा था। हादसे में बाइक पर सवार रोशनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेनू और उसका बेटा अमन गंभीर रूप से जख्मी हुए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना ले जाया गया। वहां से रेनू को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अमन का सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रोशनी का शव सुल्तानपुर के धम्मौर इलाके के गांव पूरे बुनियाद सिंह ऊंच गांव ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed