फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Get the development work completed within the stipulated time frame: Akarsh

तय समय सीमा में पूरा कराएं विकास कार्य : आकर्ष

Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Get the development work completed within the stipulated time frame: Akarsh
भेटुआ (अमेठी)। ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रमुख ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों व सरकारी योजनाओं को जन-जन तक त्वरित गति से पहुंचाने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

भेंटुआ के युवा ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक की। ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्य को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। कहा कि अब तक ग्राम पंचायतें जन्म-मृत्यु परिवार रजिस्टर तक का ही काम करती थीं। बताया कि वर्तमान समय में सिटीजन चार्ट के माध्यम से 26 कार्य और भी जुड़ गए हैं। इस तरह अब 29 कार्य सिटीजन चार्ट के तहत कराए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन कार्यों की सरकार द्वारा निस्तारण की अवधि भी तय की गई है। हैंडपंप की मरम्मत, जलापूर्ति, अपशिष्ट पदार्थों का निस्तारण, पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय की सफाई व रखरखाव, बाजार के पास साफ-सफाई, खेल के मैदान सार्वजनिक उद्यान का सुधार व रखरखाव आदि कार्य सात दिन में कराने की समय सीमा नियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुस्तकालय, नाली खड़ंजा, विधवा पेंशन, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नए राशन कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी अधिकार दिया गया है। बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने मनरेगा के कार्य निर्धारण की रूपरेखा जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी।

विद्युत संयोजन पर एसडीओ डीआर सिंह ने आम जनमानस की सुविधा व सुरक्षा की बातें की। इस मौके पर 47 ग्राम प्रधान व 50 क्षेत्र पंचायत सदस्य, वार्ड 35 की जिला पंचायत सदस्य नम्रता जायसवाल, एडीओ पंचायत राकेश दुबे के अलावा सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed