{"_id":"66998ed7179a0f9382029d54","slug":"get-quality-educational-work-done-as-per-panchang-amethi-news-c-96-1-ame1002-122276-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पंचांग के अनुसार कराएं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पंचांग के अनुसार कराएं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक कार्य
Fri, 19 Jul 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डीआईओएस का जोर शैक्षिक पंचांग के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण शैक्षिक कार्य पर है। बृहस्पतिवार को गौरीगंज के जीजीआईसी में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में उन्होंने इस संबंध में निर्देश दिए।
डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि विद्यालयों में रोज सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें। सभी शिक्षक निर्धारित समय सीमा में शैक्षिक पंचांग के अनुसार शिक्षण कार्य और अन्य शैक्षिक गतिविधियां संपन्न कराएं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट के होम पेज पर सत्र 2024-25 के लिए कक्षावार, विषयवार शैक्षिक पंचांग दिया गया है।
वेबसाइट से प्रिंट निकालकर सभी संबंधित विषयों के शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही माह में निर्धारित पाठयक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य कराया जाए। प्रतिदिन विद्यालयों के कक्षा कक्षों, फर्नीचर, शौचालय व प्रांगण की साफ-सफाई कराई जाए। विद्यालय में स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण तैयार करें और नए विद्यार्थियों के प्रवेश शत-प्रतिशत कराएं। विद्यालयोें में आवागमन पंजिका बनाई जाए। डीआईओएस ने आगामी दिनों में होनी वाली खेल प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों की तैयारी करवा कर उन्हें प्रतिभाग करवाने का निर्देश दिया।