फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Get more people tested and vaccinated

अधिक से अधिक लोगों की कराए जांच व टीकाकरण

Wed, 25 Aug 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Get more people tested and vaccinated
गौरीगंज : कंट्रोल रूम में कोविड-19 से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते डीएम। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोविड संक्रमण को पूरी तरह से खत्म कराने के लिए प्रशासन सक्रिय है। बुधवार सुबह डीएम अरुण कुमार ने एकीकृत कोविड केयर सेंटर में टीम-9 अफसरों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्य की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने निगरानी व सर्विलांस टीम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने तथा बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय स्थित एकीकृत कोविड केयर सेंटर से जिले में संक्रमण की रोकथाम के साथ संभावित तीसरी लहर को जिले में निष्प्रभावी करने की तैयारी तेज हो गई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार लगातार सक्रिय हैं। बुधवार सुबह डीएम ने एकीकृत कोविड केयर सेंटर में टीम-9 के अफसरों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लोगों को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। डीएम ने सीएमओ को सभी अस्पतालों को सुविधा व संसाधन से लैश करते हुए संभावित संक्रमित मिलने पर बेहतर उपचार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने मोहल्ला निगरानी समितियों के साथ सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर जाकर जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव तथा लक्षणों के बारे में जागरूक करने के साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण वाले रोगियों को चिन्हित कराने को कहा। डीएम ने संभावित संक्रमितों का नाम, पूरा पता, मोबाइल नंबर तथा लक्षणों का विवरण समेत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कोविड टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने में किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed