{"_id":"65187795273d61246c0dd857","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-on-mobile-amethi-news-c-96-1-slko1003-6192-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मोबाइल पर पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मोबाइल पर पत्नी को दिया तीन तलाक
Sun, 01 Oct 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी गांव निवासी एक महिला ने पति पर मोबाइल पर तीन बार तलाक़ बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना में की। शिकायत के बाद पुलिस प्रकरण की जांच व कार्रवाई में जुटी है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी निवासी पीड़िता का निकाह 2022 में गौरीगंज थाना क्षेत्र के काजी पट्टी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद कुछ दिन सब ठीक रहा। कुछ समय बाद महिला के पति ने फोन पर उसे तीन बार तलाक कहकर छोड़ दिया। पीड़िता ने शिकायत शनिवार को महिला थाना प्रभारी ममता रावत से की।
पीड़िता ने मां ने बताया कि बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 14 सितंबर को बेटी के पति ने फोन पर तीन तलाक बोल कर घर से बाहर कर दिया। महिला एसओ ने बताया कि पीड़िता के पति को बुलाकर पूछताछ की गई। पति ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है उसका इलाज चल रहा है। अनजाने में हो सकता है उसने तलाक बोल दिया है। फिलहाल दोनों पक्षों को आपस में बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही है। यदि मामला सुलझता नहीं है तो केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।