फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gauriganj MLA Rakesh's post sparks political stir.

Amethi News: गौरीगंज विधायक राकेश की पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल

Sat, 20 Jun 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gauriganj MLA Rakesh's post sparks political stir.
अमेठी सिटी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की एक फेसबुक पोस्ट ने जिले के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। पोस्ट में उन्होंने सपा और उसके शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष का दावा किया है।
विज्ञापन



राकेश प्रताप सिंह ने लिखा कि समाजवादी पार्टी में नाराजगी केवल सांसदों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई विधायक, पदाधिकारी और लंबे समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग मन बना चुके हैं और सिर्फ सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन



विधायक ने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं और नेताओं की बातों को महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व की चुप्पी से कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष बढ़ा है। उनके अनुसार कई पुराने साथी वर्तमान कार्यशैली से नाराज हैं। राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लग सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को बढ़ती नाराजगी को गंभीरता से लेना चाहिए। विधायक की इस टिप्पणी के बाद जिले में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed