फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gauriganj fire station could not start

नहीं संचालित हो सका गौरीगंज का फायर स्टेशन

Fri, 04 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Gauriganj fire station could not start
अमेठी। आग से होने वाली धन व जन हानि को रोकने के लिए गौरीगंज में बनाया गया पुलिस फायर स्टेशन अब तक संचालित नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जब सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 28 अगस्त 2019 को इसका लोकार्पण कर चुकी हैं।
विज्ञापन

एक जुलाई 2010 को अमेठी जिले का गठन होने के बाद से लोग जिला मुख्यालय गौरीगंज पर एक अत्याधुनिक फायर स्टेशन स्थापित कराने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग व गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के प्रयास से वर्ष 2015 में तत्कालीन सपा सरकार ने 4.40 करोड़ की लागत से शहर के चौहनापुर में फायर स्टेशन की स्थापना को संस्तुति देने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन

संस्तुति के बाद निर्माणाधीन भवन बनकर तैयार हुआ। भवन तैयार होने के बाद जिला प्रशासन ने 28 अगस्त 2019 को एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से इसका लोकार्पण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री द्वारा भवन का लोकार्पण करने के बाद लोगों की उम्मीद बंधी थी कि अब लोगों को आग लगने पर उसे बुझाने में सहूलियत मिलेगी।
हालांकि ऐसा हुआ नहीं। 15 माह पूर्व फायर स्टेशन भवन का लोकार्पण होने के बाद भी इसका अब तक संचालन शुरू नहीं हो सका है। इस भवन का उपयोग पुलिस विभाग विभाग की कार्यशाला व अन्य कार्यक्रमों को आयोजित कराने में जरूर कर रही है।

एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि फायर बिग्रेड संचालन के लिए शासन से वाहन व उपकरण समेत अन्य संसाधानों की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही संसाधनों की आपूर्ति होने की संभावना है। संसाधनों की आपूर्ति होते ही कर्मचारियों की तैनाती कर फायर बिग्रेड का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed