फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gang involved in diesel theft on highway busted

Amethi News: हाईवे पर डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 12 Jun 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 12 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gang involved in diesel theft on highway busted
जामो (अमेठी)। डीजल चोर गिरोह का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 80 लीटर डीजल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। तीनों अभियुक्तों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



हरकरनपुर निवासी ट्रक चालक रामशरन के मुताबिक खन्ना पेट्रोल पंप के पास खड़े उसके ट्रक से सोमवार रात 120 लीटर डीजल चोरी हो गया। मामले में पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि बुधवार को हरकरनपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में डीजल बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने की बात कुबूल की।
विज्ञापन



गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का सरगना राजेन्द्र कुमार है, जिस पर छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, जायस के पाकरगांव निवासी अमन तिवारी पांच और आशीष कुमार मिश्र पर चार मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि आरोपियों का चालान कोर्ट में पेश किया गया । जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्त रात में सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे। कार से पहुंच कर ट्रक की टंकी खोलते और डीजल निकाल कर कार में रखे ड्रम में भर लेते थे। शातिर इतने थे कि किसी को भनक तक नहीं लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed