फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gagar and Chadar procession taken out from Dargah

Amethi News: दरगाह से निकाला गागर व चादर का जुलूस

Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gagar and Chadar procession taken out from Dargah
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस के कंचाना स्थित हजरत मीर इमामुद्दीन किलची रहमतुल्लाह अलैह (मीर साहब बाबा) का उर्स मुबारक अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मीर साहब बाबा की दरगाह से गागर और चादर का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन



जुलूस ने दरगाह से शुरू होकर अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन, दरगाह मोड़, वहाबगंज बाजार, खरका होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही। नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह चूना आदि का छिड़काव किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन



जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। कई थानों की पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवान भी जगह-जगह तैनात रहे। जुलूस में शामिल लोगों ने बाबा की शान में कव्वालियां पेश कीं और चादरपोशी की रस्म अदा की। इस मौके पर जायस के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर आयोजक रिजवान अशरफ, राम नरायन कनौजिया, राजेंद्र कुमार मुन्ना, शरीफ कुरैसी, इम्तियाज सिद्दीकी, शकील इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed