{"_id":"6920b4ed5c5a443c040d7cc7","slug":"funeral-stopped-due-to-lack-of-arrest-later-agreed-amethi-news-c-96-1-ame1002-152813-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: गिरफ्तारी न होने पर अंतिम संस्कार रोका, बाद में माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: गिरफ्तारी न होने पर अंतिम संस्कार रोका, बाद में माने
Sat, 22 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल के पूरे थानी मजरे रस्तामऊ गांव आक्रोशित सुमित के परिजन व उन्हें समझाते थाना प्रभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल। पूरे थानी मजरे रस्तामऊ निवासी सुमित पासी की मौत पर परिजन तीसरे दिन भी विरोध में डटे रहे। बृहस्पतिवार रात गांव की राजदेई और उनके भतीजे रामनरेश व राकेश पर हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से शुक्रवार सुबह परिवार ने दोबारा नाराजगी जताई। परिजनों ने कहा कि गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनके रुख के कारण गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
सुमित के पिता रामनरेश ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में अनावश्यक देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी कदम नहीं उठे तो वह वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। परिवार ने साफ कहा कि उन्हें न्याय तभी मिलेगा जब आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू होगी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरी कार्रवाई जल्द की जाएगी। काफी देर की बातचीत के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। दोपहर में गांव में अंतिम संस्कार हुआ।
थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।