{"_id":"6a2c59eddf748234190a0ecd","slug":"funeral-procession-halted-for-an-hour-ruckus-created-amethi-news-c-96-1-ame1021-168076-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एक घंटे रोका अंतिम संस्कार, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एक घंटे रोका अंतिम संस्कार, किया हंगामा
Sat, 13 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल के अंदीपुर गांव के पास पाली रोड पर जाम लगाकर खड़े ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
बाजारशुकुल। अंदीपुर मजरे बूबूपुर गांव निवासी कुलदीप शर्मा की मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक अंदीपुर गांव के पास पाली रोड पर हंगामा किया। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए सहमत हुए।
कुलदीप का शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण और रिश्तेदार एकत्र हो गए। परिजनों का कहना था कि उनकी ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी को लेकर उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही, लेकिन परिजन रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे।
मृतक के पिता राजबहादुर शर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बहू पूनम और उसके दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
मौत के बाद कथित ऑडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
बाजारशुकुल। कुलदीप शर्मा का शव बरामद होने के बाद शुक्रवार को एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो कुलदीप और महिला हेल्पडेस्क पर तैनात एक आरक्षी के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस ने ऑडियो को जांच के दायरे में लिया है। कथित बातचीत में युवक पारिवारिक विवाद और मानसिक परेशानी की बात करता सुनाई दे रहा है। वहीं महिला आरक्षी उसे थाने पहुंचकर शिकायत करने तथा दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान कराने का भरोसा देती सुनाई दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है।
इंसेट
यह था मामला
अंदीपुर मजरे बूबूपुर गांव निवासी कुलदीप शर्मा (35) मंगलवार रात से लापता थे। परिजनों की सूचना पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र में गोमती नदी से उनका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।