{"_id":"6240a14c73e119755573ca6e","slug":"free-ration-will-be-distributed-three-months-more-amethi-news-lko6234114173","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.08 लाख उपभोक्ताओं को तीन माह मिलेगा फ्री राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.08 लाख उपभोक्ताओं को तीन माह मिलेगा फ्री राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चिह्नित अंत्योदय व पात्र गृहस्थी उपभोक्ता को तीन माह तक खाद्यान्न की चिंता से निजात मिल गई है। चुनाव के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत तीन माह तो प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना से छह माह तक फ्री राशन देेने की घोषणा सीएम व पीएम ने की है। पूर्ति विभाग तीन माह तक प्रत्येक माह दो बार निशुल्क राशन व एक वितरण के दौरान उपभोक्ताओं को तेल, चना व नमक मुहैया कराने की कवायद में जुटा है।
कोविड संक्रमण काल से गरीबों को राशन की परेशानी से बचाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत माह में दो बार राशन वितरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में अंत्योदय कार्डधारक को 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल के साथ एक किलोग्राम चना व नमक तथा एक लीटर खाद्य तेल निशुल्क मिल रहा है।
इसी तरह प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं व दो किलोग्राम चावल दिया जा रहा है। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन माह तक अंत्योदय व पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को निशुल्क राशन के साथ चना, नमक व तेल वितरित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के साथ ही केंद्र सरकार ने भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की अवधि छह माह तक बढ़ाते हुए अंत्योदय व पात्र गृहस्थी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद जिले में संचालित 764 कोटे की दुकानों से 70,378 अंत्योदय व 2,37,931 उपभोक्ताओं को तीन माह तक दो बार राशन मिलेगा।
वितरण रोस्टर में एक बार राशन के साथ चना, नमक व तेल तो दूसरी बार सिर्फ प्रति यूनिट के आधार पर पांच किलोग्राम राशन मिलेगा। सीएम व पीएम की घोषणा के बाद पूर्ति विभाग उपभोक्ताओं में राशन वितरित करने की कवायद में जुटा है। आवंटित राशन मिलने के बाद पूर्ति विभाग कोटे की दुकानों से प्वाइंट आफ सेल मशीन से तीन माह तक वितरण के दोनों चक्र में फ्री राशन तो तीन माह बाद वितरण रोस्टर के एक चक्र में फ्री तो दूसरे चक्र में निर्धारित मूल्य पर उपभोक्ताओं को मिलेगा।
वितरण की होगी जांच
कोटे की दुकान से अप्रैल, मई व जून माह तक राशन के साथ वितरित होने वाले एक किलोग्राम आयोडीन युक्त नमक, दाल या चना तथा एक लीटर सरसो तेल या रिफाइंड आयल की गुणवत्ता एफएसएसएआई की निर्धारित मानकों के अनुसार होगी। वितरित होने वाले खाद पदार्थ के मानक के साथ वितरण की क्रॉस चेकिंग जिला प्रशासन की ओर से नामित अफसर वितरण के दौरान करेंगे। जांच में खाद पदार्थ की गुणवत्ता सही नहीं होने या वितरण में अनियमिता पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
नेफेड को मिली आपूर्ति की जिम्मेदारी
कोटे की दुकानों पर निशुल्क वितरित होने वाले दाल, नमक व तेल के आपूर्ति की जिम्मेदारी शासन से नेफेड एजेंसी को दी गई है। नामित एजेंसी मानक के अनुसार खाद पदार्थों की आपूर्ति ब्लॉक गोदामों तक पहुंचाएगी। जहां से कोटेदार सामग्री का उठान कर वितरण करेंगे।
ब्लॉकवार राशन कार्ड
ब्लॉक का नाम - अंत्योदय कार्ड - पात्र गृहस्थी कार्ड
गौरीगंज - 5668 - 23,229
शाहगढ़ - 3136 - 12,338
जामो - 6619 - 26,394
अमेठी - 4528 - 18,333
भेटुआ - 4131 - 13,767
भादर - 4640 - 18,764
संग्रामपुर - 3471 - 12,772
मुसाफिरखाना - 6812 - 20,522
जगदीशपुर - 7916 - 36,508
बाजार शुकुल - 6628 - 24,373
तिलोई - 5209 - 22,061
बहादुरपुर - 2687 - 18,33
सिंहपुर - 8351 - 27,472
नपं अमेठी - 152 - 1,829
नपं मुसाफिरखाना - 116 - 1,044
नगर पालिका जायस - 134 - 3,656
.............................................................................
योग - 70,378 - 2,37,931
...........................................................................
नियमानुसार होगा वितरण
डीएसओ संजय कुमार ने बताया कि अप्रैल, मई व जून माह तक उपभोक्ताओं को राशन वितरण के एक चक्र में राशन के साथ प्रति कार्ड एक किलोग्राम निशुल्क दाल, नमक व तेल का वितरण किया जाएगा। इसी तरह दूसरे चक्र में सिर्फ प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन दिया जाएगा। जून के बाद जुलाई, अगस्त व सितंबर में वितरण के एक चक्र में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना से प्रति कार्ड प्रति यूनिट पांच किलोग्राम राशन निशुल्क वितरित किया जाएगा। शासन को कार्डधारकों की सूची प्रेषित की जा चुकी है। शासन से ब्लॉक गोदामों पर आपूर्ति मिलने के बाद कोटे की दुकानों पर पहुंचाया जाएगा। जहां पर्यवेक्षक की निगरानी में कोटेदार को प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से वितरण करने का निर्देश दिया गया है। वितरण में लापरवाही या अनियमितता बरतने पर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।