फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fraud of 70 thousand rupees by pretending to be the station in-charge

Amethi News: खुद को थानाध्यक्ष बताकर 70 हजार रुपये ठगे

Sun, 25 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 70 thousand rupees by pretending to be the station in-charge
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के उत्तरगांव निवासी ऋषि कुमार यादव के साथ साइबर ठगी हुई है। उन्होंने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन एक हफ्ते बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


ऋषि कुमार यादव के मुताबिक 12 मई को उनकी बहन के आभूषण चोरी हो गए थे। उन्होंने इस मामले की शिकायत ऑनलाइन, थाने और पुलिस अधिकारियों से की थी। 16 मई को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को संग्रामपुर का थानाध्यक्ष बताकर कॉल किया और कहा कि वह आभूषण वापस दिला देगा। दोषियों पर कार्रवाई भी करेगा लेकिन इसके बदले 70 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


ठग ने चार अलग-अलग क्यूआर कोड भेजकर फोन-पे एप के माध्यम से 70 हजार रुपये ठग लिए। जब ऋषि को शक हुआ तो मोबाइल नंबर की जांच करवाई जिससे पता चला कि वह व्यक्ति फर्जी है। इसके बाद वह रकम वापस पाने व कार्रवाई के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि का कहना है कि 17 मई से लगातार वह शिकायत कर रहे हैं, शनिवार को भी शिकायत की। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। 70 हजार रुपये नहीं सिर्फ सात हजार रुपये की ठगी होने की जानकारी मिली है। सर्विलांस सेल व साइबर थाने की मदद से मोबाइल नंबर की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed