{"_id":"65d10becb0fcd4c971092345","slug":"four-thousand-devotees-left-for-ayodhya-darshan-in-64-buses-amethi-news-c-96-1-ame1003-113805-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अयोध्या दर्शन के लिए 64 बसों से चार हजार श्रद्धालु रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अयोध्या दर्शन के लिए 64 बसों से चार हजार श्रद्धालु रवाना
Sun, 18 Feb 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। चार लाख घरों तक राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने के बाद शनिवार से केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी के निर्देश पर अमेठी के लोगों को अयोध्या धाम का दर्शन कराना शुरू कर दिया है। जिले से 64 बसों से चार हजार से अधिक श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन के लिए रवाना किया गया।
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के लोगों को प्रभु श्रीराम लला के दर्शन के लिए श्रवण यात्रा शुरू की गई है। दो लाख से अधिक लोगों को प्रथम चरण में दर्शन पूजन कराने की योजना है। गांवों में बसों को भेजकर ऐसे सभी लोगों को अयोध्या धाम भेजा जा रहा है। जो प्रभु श्रीराम का दर्शन-पूजन करना चाहते हैं। श्रवण यात्रा के साथ ही संसदीय क्षेत्र के चार लाख से अधिक घरों तक प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद वितरित किया गया है।