{"_id":"65c13ce4a6eb751652074a85","slug":"four-robs-and-12-lhs-will-be-built-on-lucknow-varanasi-railway-section-amethi-news-c-96-1-ame1002-113107-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर बनेंगे चार आरओबी व 12 एलएचएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर बनेंगे चार आरओबी व 12 एलएचएस
Tue, 06 Feb 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल खंड पर जिले के सीमा क्षेत्र में आने वाले समपारों पर रेल विभाग की ओर से चार आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) व 12 एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण प्रस्तावित है। रेलवे ने जिला प्रशासन से संबंध में एनओसी दिलाए जाने की मांग की है। जिस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इसके निर्माण के बाद जहां लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीं दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित समपारों पर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने को लेकर के बड़ी पहल की गई है। जिले की सीमा क्षेत्र में आने वाले चार गेटों पर आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) तथा 12 गेटों पर एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) रेलवे की ओर से प्रस्तावित किए गए हैं।
लखनऊ वाराणसी रेल खंड के प्रतापगढ़ गौरीगंज रोड स्थित गेट संख्या 95 बी, गौरीगंज के टिकरिया स्थित गेट संख्या 110 स्पेशल, जायस-नसीराबाद मार्ग स्थित गेट संख्या 125 सी तथा फुरसतगंज स्थित 133 सी पर अप स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन एवं रेलवे के संयुक्त तत्वावधान में रोड ओवरब्रिज प्रस्तावित है।
विज्ञापन
वही, मिश्रौली अमेठी के बीच कंधा सराय रोड पर स्थित गेट संख्या 99 सी, बनी-जायस से रेलवे स्टेशन के बीच हाकिम का पुरवा रोड स्थित गेट संख्या 123 सी, सलामत अली का पुरवा स्थित गेट संख्या 103, टिकरिया रोड स्थित गेट संख्या 111, नंदा का पुरवा रोड स्थित गेट संख्या 114, बरनाटीकर रोड स्थित गेट संख्या 115, गुजरटोला रोड स्थित गेट संख्या 119, ऐधी मार्ग स्थित गेट संख्या 120, परैया मार्ग स्थित गेट संख्या 121, बैसन का पुरवा रोड स्थित गेट संख्या 122, मियां का पुरवा रोड स्थित गेट संख्या 124 और दुर्जन का पुरवा रोड स्थित गेट संख्या 128 एलएचएस (लिमिटेड हाइट सबवे) प्रस्तावित है। नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ डिवीजन की ओर से इन सभी समपारों पर निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से एनओसी की डिमांड की गई है। रेल विभाग की ओर से पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन कार्रवाई में जुटा हुआ है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए यह प्रयास किया गया है।
यहां भी बनेंगे आरओबी और एलएचएस
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित शहर अमेठी में रिंग रोड प्रस्तावित हुआ है। रिंग रोड के निर्माण को लेकर दो आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) तथा चिलबिला अमेठी रोड स्थित सहजीपुर क्रॉसिंग पर एक आरओबी प्रस्तावित है। इसके अलावा यूपीए सरकार में रेभा, बिराहिमपुर और बारामासी बंद रेलवे क्रॉसिंग अंडर पास निर्माण को लेकर बोर्ड लगाया गया था। जिसमें लागत समेत निर्माण कार्य की अवधि अंकित थी। इनको भी निर्माण की उम्मीद है।
दो वर्षों से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित जायस रेलवे स्टेशन के समीप स्थित गेट संख्या 127 पर अंडरपास निर्माण होना है। 2 वर्ष पूर्व निर्माण कार्य शुरू हुआ था। अंडर पास में लगने वाले बाक्स (तैयार सीमेंटेड ढांचा) भी वहां बनकर रखा है। बावजूद इसके निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसी झोपड़ी के पास पीटा गया था मृतक सोमसरन संवाद